जीवन के 100 बसंत देख चुकी सावित्री दुबे का निधन


संवाददाता जन धमाका टाइम्स

जौनपुर। बदलते परिवेश में लंबी आयु का जीवन घटता जा रहा है। परंतु नियम संयम और धर्म का पालन करने वाले पुराने लोग लंबी आयु का जीवन जी रहे हैं। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित दौलतपुर गांव निवासी तथा सामना,मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत दुबे की दादी सावित्री देवी का आज सुबह निधन हो गया। जीवन के 100 बसंत देख चुकी सावित्री देवी एक धर्म परायण तथा नियम संयम के साथ रहने वाली महिला थी। छोटकी अम्मा के नाम से मशहूर सावित्री देवी का परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में भी बड़ा सम्मान था। वे अपने पीछे पुत्र राम बली दुबे, जवाहरलाल दुबे,पौत्र दिवाकर दुबे, ईशनारायण दुबे, वशिष्ठ नारायण दुबे, शेष नारायण दुबे, कृष्णकांत दुबे,महेश नारायण दुबे, प्रभाकर दुबे,अरुण दुबे, सुधाकर दुबे,मनोज दुबे, सुनील दुबे,डॉ विपिन दुबे, पत्रकार रामानंद दुबे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई ।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*