*बाबतपुर स्थित होटल में किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट


विवेक त्रिपाठी जन धमाका टाइम्स

बाबतपुर स्थित संजय मोटल्स में जौनपुर की किशोरी से दुष्कर्म और मारपीट की घटना सामने आई है। अहरक गांव निवासी आरोपी नसीम अली पर बड़ागांव थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र की किशोरी ने बताया है कि वह 11वीं की छात्रा है। अहरक गांव में उसकी रिश्तेदारी है। इसलिए वहां आना-जाना लगा रहता था। वहीं आरोपी नसीम अली से पहचान हो गई थी। बताया कि बातचीत के दौरान ही उसने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता था। इस क्रम में उसने सोमवार दिन में 11 बजे फोन किया। फोन करके जौनपुर के जमालापुर बुलाया। वहां से जबरदस्ती संजय मोटल्स लेकर आया। यहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यहां दुष्कर्म के दौरान भी उसने वीडियो बना लिया। बड़ागांव एसओ अजय पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

*नाबालिग को बिना आईडी कैसे मिली एंट्री*

बाबतपुर के आस-पास होटलों में अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि पुलिस या तो चेकिंग नहीं करती, या पुलिस ही संरक्षण दे रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर किशोरी को बिना आईडी किसी युवक के साथ होटल में रुकने कैसे दिया गया। उधर बड़ागांव थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*