कई थानो में दर्ज अपारधिक मुकदमे का अभियुक्त साथियों के साथ जबरन कराया खेत पर कब्ज़ा।


संवाददाता श्याम धर मिश्रा
यसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुक़दमा  ।

जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के बौरिया गांव के एक व्यक्ति पर कई थानो में आधा दर्जन मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज हैं अपनी दबंगई के चलते अपने कुछ साथियों को लेकर सेहरा गांव में दो पत्तिदारों में चल रहें जमीनी विवाद को जबरन दबंगई करते हुये एक पछ को कब्ज़ा करा दिया पीड़ित पक्ष द्वारा कप्तान से शिकायत करने पर स्थानीय थाने में मुक़दमा दर्ज किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेहरा गांव निवासी राजेंद्र मिश्र व राजकुमार मिश्र के बिच जमीनी विवाद चल रहा था। पीड़ित राजकुमार मिश्र ने बताया क़ी बौरिया गांव निवासी राजन तिवारी अपने दश साथिओं को लेकर आये और विवादित खेत को गुंडई के बल पर हमारे विपछि को जबरन जोतवा दिए।जिस सन्दर्भ में पीड़ित यसपी अजय पाल शर्मा से मिलकर घटना क़ी जानकारी दी यसपी के निर्देश पर स्थानीय थाने में उक्त व दश अज्ञात के विरुद्ध बी यन यस क़ी धारा 191(2) व 351(3) में मुकदमा पंजीकृत किया गया राजकुमार मिश्र ने बताया क़ी राजन तिवारी पर थाना सुरियावा जनपद संत रविदास नगर (भदोही ) थाना सुरेरी, थाना रामपुर में धोखाधड़ी, फ्राडगिरी जैसे गंभीर धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं थानाध्यक्ष रामपुर मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया क़ी मुक़दमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही क़ी जा रही हैं

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*