क्रांतिकारी भगत सिंह की 117वीं जयंती पर राष्ट्रवादी नौजवान सभा की संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न




संवाददाता जन धमाका टाइम्स

अमर क्रांतिकारी शहीद ए आज़म भगत सिंह की 117वीं जयंती भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारजनों के साथ मनाया गया इस उपलक्ष्य में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रवादी नौजवान सभा की संगोष्ठी सफलता की गई। सभा के संस्थापक, लोकप्रिय पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने इस अवसर पर सभी नौजवानों को संकल्प दिलाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हर नौजवान को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इसके साथ ही, देश में नौजवानों में नशा की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए राष्ट्रवादी नौजवान सभा जागरूकता अभियान चलाएगी। सरकार को भी शिक्षा और स्वास्थ्य में बढ़ती महंगाई के बारे में गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

बैठक में राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक धनंजय सिंह, अध्यक्ष नवीन सिंह, प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, विश्वनाथ सिंह (बुंदेलखंड), अशोक सिंह (सेऊर), राजेश राय (मुन्ना) और डॉ. अब्बासी ने भगत सिंह के विचारों और राष्ट्रवादी नौजवान सभा के उद्देश्यों को नौजवानों के साथ साझा किया।
बैठक के दौरान अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, मेजर वी. एन. दूबे, कैप्टन अजीत पाण्डेय, मेजर के. के. सिंह, कैप्टन देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह, के. के. दूबे, तेज सिंह, संतोष सिंह यादव, लालचंद मौर्य और अमरेंद्र मिश्र जैसे देश की सुरक्षा में अहम योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिकों को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक धनंजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
साथ ही, देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शहीद राजेश सिंह (भकुरा सिद्दीकपुर), शहीद राकेश सिंह (गोपीपुर कजगांव), शहीद जिलाजीत यादव (सिरकोनी), शहीद आशुतोष यादव (बदलापुर), शहीद सत्यराम यादव (सेहमलपुर जलालपुर), शहीद महेंद्र यादव (गौसपुर बड़ागांव शाहगंज) शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*