गंगा स्नान के लिए जा रही महिलाओं का ऑटो पलटा, तीन घायल।




(गाजीपुर ) । जनपद के थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद अंतर्गत क्षेत्र से  बढ़ईपुर गांव की कुछ महिलाएं गंगा स्नान के लिए गौसपुर घाट जा रही थीं, जब उनका रिजर्व ऑटो चालक आदिलाबाद चौराहे पर पहुंचा तो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया।

इस दुर्घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में रेनू (42), बागेश्वरी देवी (60) और फूलमती (55) शामिल हैं। जैसे ही ऑटो पलटा, वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर आशीष राय ने पुष्टि की कि सभी घायल महिलाओं का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं। मौके पर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने जाकर स्थिति का जायजा लिया।

घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, वह किसी स्थानीय निवासी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*