ग्राहकों की सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता- संतोष झा




संवाददाता जन धमाका टाइम्स

जनपद जौनपुर के वाजिदपुर यूनियन बैंक आफ इंडिया में बिजलेंस एवरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाखा प्रबन्धक संतोष कुमार झा एवम नीलू कुमारी ने ग्राहकों के साथ अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन बैंक में सभी काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से किया जाता है तथा ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल करने का भी किया जा रहा है जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट उत्पाद के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके। यूनियन बैंक जनपद का अग्रणी बैंक है इसको और बेहतर बनाने के हम आगे भी प्रयासरत रहेंगे।
साथ ही साथ बैंक कर्मचारियों  एवम ग्राहकों ने शपथ लिया कि जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमो का पालन करेंगे, किसी से रिश्वत नही लेंगे और नही देंगे,अपने सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता जनहित में कार्य करेंगे अपने निजी आचरण में ईमानदारी प्रस्तुत करूँगा साथ ही साथ भ्रष्टाचार की घटना की सूचना  को एजंसी को दूंगा।
अंत मे वही कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारी गौरव गुप्ता जी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राहकों को आवाज उठाना चाहिए सतर्क एवम जागरूक रहना चाहिए।
इस मौके पर स्वाति, मुकेश, उमा, छोटेलाल सहित तमाम ग्राहक  उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।