श्रीराम कथा आयोजन के एक दिन पहले विशाल कलश यात्रा की रणनीति बनीआकर्षक झांकियो के साथ भगवा रंग में रंगेगा जौनपुर


संवाददाता जन धमाका टाइम्स

जौनपुर। नौ नवम्बर को जौनपुर के इतिहास में अभूतपूर्व आध्यात्मिक चेतना का परचम लहराएगा। उस दिन कलश यात्रा में पीत परिधानों में पांच हजार महिलाए सिर पर चुनरी और कलश धारण किए नगर के चप्पे चप्पे में इतिहास की एक तारीख और नई इबारत लिखेगी। यह बात प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी तथा श्रीराम कथा 2024 के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने स्थानीय सुंदरनगर उमरपुर स्थित चस्का रेस्टोरेंट में श्रीराम कथा संचालन टोली को संबोधित करते हुए कहा।
          ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। कलश यात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा झांकियो का प्रदर्शन किया जाएगा। कलश, सेवा भारती के बैनर तले बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान स्थित आयोजित श्रीराम कथा स्थल के भव्य पांडाल में स्थापित किया जायेगा। गाजे बाजे के साथ इस कलश यात्रा में हजारों हजार श्रद्धालु नर नारी शामिल होंगे। बीआरपी कालेज से लगायत जौनपुर नगर भगवा रंग से पट जायेगा और समूचा वातावरण राममय हो जायेगा ऐसी योजना बनाई जा रही है।
       आरएसएस काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने श्रीराम कथा की सफलता हेतु एक रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्य योजना को अंतिम रूप प्रदान करते हुए कार्य का वितरण किया। बताया की संघ सहित उसके सभी अनुसांगिक संगठन तथा समविचारी स्वयंसेवी संगठनों एवं मातृशक्ति का श्रीराम कथा में भरपूर सहयोग मिल रहा है। सेवा भारती जौनपुर के जिलाध्यक्ष डा तेज सिंह ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से जिला संघचालक डा सुभाष सिंह डा वेदप्रकाश सिंह विमल सिंह कुंवर प्रदीप सिंह डा उदय सिंह डा अंजना सिंह प्रीति गुप्ता शशि मौर्या अंजू पाठक राखी डा अंजना श्रीवास्तव माधुरी गुप्ता डा सरला त्रिपाठी गुंजन चौहान  विनोद स्कंद पटेल सोनी जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।