श्री रामकथा के प्रचार वाहन का हुआ शुभारम्भ।


संवाददाता जन धमाका टाइम्स
जौनपुर। बीआरपी कॉलेज के मैदान में समाजसेवी रामभक्त ज्ञानप्रकाश सिंह द्वारा प्रायोजित आगामी 09 नवम्बर से 16 नवम्बर तक होने वाले श्री रामकथा के जनजागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करने के लिए शनिवार को चार प्रचार वाहन के संचालन का शुभारम्भ पूजन, शंखनाद एवं श्री राम के जयघोष के साथ हुआ। यह श्री रामकथा सेवा भारती काशी प्रान्त जौनपुर द्वारा आयोजित है। जिसमे अंतरराष्ट्रीय रामकथा मर्मज्ञ श्री प्रेमभूषण महराज जी के श्रीमुख से रामकथा होगी।
प्रचार वाहन को भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और सूरज घाट स्थित श्री महंत नरसिंह दास ज़ी महराज, रागिनी सिंह (भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष)  ने संयुक्त रूप से श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के आरम्भ में रामकथा के व्यवस्थापक बबलू दुबे और शिवा सिंह ने सभी आगन्तुकों का तिलक लगा कर श्रीरामअंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। 
इस अवसर पर जीडी शुक्ला ज़ी यातायात प्रभारी, धर्मजागरण मंच के प्रमुख पं• रविन्द्र द्विवेदी ज़ी, प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य प्रभाकर कृष्ण महराज (वृन्दावन), श्री रामदास ज़ी महराज, डॉ अखिलेश्वर शुक्ल(पूर्व प्राचार्य राज कॉलेज), मधुकर तिवारी, विजेंद्र सिंह, रमेश सिंह "रामा", नितीश सिंह, शैलेन्द्र सोनकर, जेपी श्रीवास्तव, मयंक नारायण, राखी सिंह, किरन सिंह, रेखा त्रिपाठी, सुचिता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा