राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव ने डीएम के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को दिए पत्र

*
संवाददाता जन धमाका टाइम्स
मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल "माननीय" मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह करता हूं कि उत्तर प्रदेश के किसी भी डीएम, एसपी,एसडीएम ऑफिस एवं चौकी और थानों में अगर कोई भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचता है तो उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाए |जिससे भविष्य में कोई भी घटना घटित ना हो और शासन एवं प्रशासन के ऊपर विश्वास बना रहे| जैसे अभी हाल ही में जौनपुर के गौरा बादशाह पुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव में 30 अक्टूबर को 16 वर्षीय उदीयमान ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव उर्फ (छोटू )की उसके पड़ोसियों ने चार दशक पुराने भूमि विवाद को लेकर तलवार से सिर काटकर नृशंस हत्या कर दी | यह हत्या गांव में तैस और भय का माहौल बन गई |इस उदीयमान ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर के रख दिया| मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके द्वारा की गई शिकायतों को अनसुना कर रही थी, और आरोपितों को संरक्षण दे रही थी और इस संबंध में मृतक की बहन ने तमंचा लहराने का वीडियो पुलिस को सौंपा था |इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया |इसलिए मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार प्रदेश सचिव विनय कुमार जायसवाल माननीय जी से निवेदन करता हूं कि शासन एवं प्रशासन को चुस्त एवं दुरुस्त बनाने की कृपा करें जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित ना हो| शासन एवं प्रशासन पर विश्वास बना रहे|
   ज्ञापन देने वालों में मनीष सिंह, मोतीलाल सोनी, विजय नाथ पांडे, अंकित मौर्य, चंद्रेश जायसवाल, अनिल वर्मा, आशीष साहू, संतोष शर्मा, गौरव सिंह, राजेश यादव इत्यादि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में मौजूद है l

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*