चौकियां माई का श्रृंगार महोत्सव 23 जनवरी से


संवाददाता जन धमाका टाइम्स
 जौनपुर।   सिद्धपीठ माता शीतला मंदिर चैकियां धाम का श्रृंगार महोत्सव दिनांक 23,24,25 जनवरी को होगा । जिसमें लाखों भक्त दर्शन करने आते है।प्रातः 5 बजे मंदिर खुलने से रात्रि 9 बजे तक दर्शन पूजन श्रद्धालु कर सकेंगें।   महोत्सव का शुभ उद्घाटन 23 जनवरी को शाम 6 बजे होगा। जिलाधिकारी   डॉ0 दिनेश चन्द, पुलिस अधिकारी डॉ0 कौश्तुभ   भी दर्शन करने आयेंगे।   आयोजन श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा जिसमें मंदिर शृंगार, सजावट, संस्कृति कार्यक्रम भजन संध्या प्रसाद भंडारा आदि शामिल होगा। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव सहित प्रदेश के कई मंत्री अधिकारी शामिल होंगे। चैकियां मंदिर के मंहत विवेकानंद विवेक   ने बताया कि कोलकाता के अच्छे कारीगरों द्वारा दिव्य श्रृंगार सजावट किया जाएगा।   महोत्सव का सारा खर्च श्री शीतला जी मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा किया जाता हैं। ज्ञात हो कि कुछ वर्षों से देखा जा रहा है कि शृंगार महोत्सव भंडारा आदि के नाम पर कुछ लोग चंदा वसूली करते है जो गलत हैं। ट्रस्ट ने भक्तो से चैकियां धाम मंदिर के नाम पर किसी को भी किसी प्रकार का चंदा नहीं देने की अपील किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास पड़ा, प्रबंधक अजय पंडा, पुजारी लल्लन पंडा, राजेष श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, ने महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*