नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर श्रद्धांजलि”



संवाददाता जन धमाका टाइम्स

आज राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सभी साथियों ने भारत माता के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के शुभ अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

साथियों ने नेताजी के विचारों और उनके आदर्शों पर चर्चा की और संकल्प लिया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में संस्था संरक्षक माननीय बृजेश सिंह प्रिंसू जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे और भी प्रेरणादायक बना दिया। उन्होंने नेताजी के जीवन और विचारधारा पर अपने विचार साझा किए, जिससे सभी उपस्थितजनों को राष्ट्र सेवा के लिए नई प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के अध्यक्ष श्री नवीन सिंह जी द्वारा किया गया, जिनके प्रभावी मार्गदर्शन ने इस आयोजन को सफल बनाया।

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा!” का जयघोष आज भी हमारे भीतर नई ऊर्जा का संचार करता है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*