बैजारामपुर मण्डल में संविधान गौरव अभियान का हुआ आयोजन


संवाददाता जन धमाका टाइम्स
जौनपुर करंजाकला ब्लॉक अंतर्गत बैजारामपुर मण्डल में संविधान गौरव अभियान का आयोजन 9 जनवरी गुरुवार को नेवादा ईश्वरी सिंह में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी जितेंद्र मिश्र  रहे साथ में जिला कार्य समिति सदस्य व पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय पाठक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह "शेरू " ने किया। उक्त कार्यक्रम में नव निर्वाचित सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिश्र जी संविधान के बारे में और देश में संविधान की भूमिका के बारे बताये। और भारतीय जनता पार्टी संविधान के गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रही है। उनके द्वारा ऐसा वक्तव्य दिया गया और कहा गया भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान पार्टी सदैव देती रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पाठक द्वारा कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाया गया आपके मंडल अध्यक्ष आपके साथ सदैव कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे ,मण्डल अध्यक्ष सुजीत सिंह भी अपने कार्यकर्ता लोगो को विश्वास दिलाया की वह सदैव अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे , मुख्य रूप से उपस्थित रहे  केदार यादव धर्मेंद्र सिंह मिंटू अशोक जायसवाल शिवपूजन सिंह जनार्दन मिश्रा मदन जयसवाल जयप्रकाश पाठक सिकंदर यादव रमेश पाल प्रिंस पांडेय प्रीत प्रजापति आशीष शुक्ला  मोनू चौहान शशिकांत उपाध्याय  अनिल मिश्र, विमलेश सिंह  आदेश अग्रहरि विष्णु सोनकर, आदि  लोग उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।