मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ।



मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर में एन. सी. टी. ई. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया।
जिसमे कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने  योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।
योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने बी एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ सुनील दत्त मिश्र, डॉ प्रज्वलित यादव, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ संतोष यादव, डॉ गुलाब मौर्य,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*