जौनपुर नगर पालिका में हो रहा है विकास का कार्य तेजी से



नगर पालिका परिषद, जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत वार्ड कलीचाबाद में सुबाष कन्नौजिया के मकान सत्य नरायण के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य रू0-5.41 लाख, वार्ड कलीचाबाद बीच गाँव में सुबाष साहू के मकान से संदीप चक्की वाले के मकान होते हुए दरोगा हरिजन के मकान तक इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य रू0-5.32 लाख का लोकापर्ण आज दिनांक 31.05.2025 को मा० अध्यक्ष महोदया, नगर पालिका परिषद, जौनपुर (श्रीमती मनोरमा मौर्या) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मा० अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि डॉ० रामसूरत मौर्या के लोकापर्ण स्थल पर पहुँचने पर उपस्थित लोगों ने पुष्पों का हार भेंट करते हुए जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया। स्थानीय जनता ने उक्त कार्य के लोकापर्ण होने की स्थिति में वर्तमान पालिका अध्यक्ष द्वारा की गयी उपलब्धियों पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। जिस पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जय घोस करते हुए जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अलमास अहमद सिद्धीकी मा० सभासद, अनिल यादव मा० सभासद, अनिता यादव मा० सभासद, तिलकधारी यादव पूर्व सभासद, प्रियंका यादव अवर अभियन्ता जल, अवधेश यादव सफाई निरीक्षक, संतोष शुक्ला मेठ, सहादुर, पन्नालाल, रोहित मौर्या, अरूण कुमार श्रीवास्तव, पुनीत गुप्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थें।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।