श्रावणी माह में माता महाकाली मंदिर पर महापूजा एवं भव्य मेले का आयोजन ।



ब्यूरो रिपोर्ट  प्रदीप कुमार पाण्डेय।


 गाजीपुर। जनपद के थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद 
  क्षेत्र के अंतर्गत यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर में श्रावणी माह के पावन अवसर पर 9 अगस्त को महापूजा एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी ने पत्र प्रतिनिधि को दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ माता महाकाली एवं शीतला माता मंदिर पर पूजा-अर्चना, भव्य श्रृंगार तथा विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है।

पूजन कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से आरंभ होकर सायं 4 बजे तक संपन्न होगा। इस अवसर पर माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। दूर-दराज से संत-महात्माओं की टोलियां भी मंदिर में दर्शन हेतु पहुंचेंगी।

माना जाता है कि यह मंदिर अति प्राचीन है और यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। महापूजा के साथ लगने वाला मेला क्षेत्रवासियों के लिए आस्था, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक एकता का केंद्र बन जाता है।

प्रशासन एवं स्थानीय समिति द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के दर्शन का लाभ उठाएं।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*