वरिष्ठ कवियित्री स्वास्तिका सिंह को हिंदी दिवस पर मिला विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान
लुंबिनी/नई दिल्ली, ब्यूरो रिपोर्ट। सितंबर 14 उत्तर प्रदेश की ख्याति प्राप्त कवयित्री तथा वरिष्ठ साहित्यकार स्वास्तिका सिंह को विश्व हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कविता के आधार पर स्वास्तिका सिंह को विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान से प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि स्वास्तिका सिंह, इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए स्वास्तिका सिंह ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वास्तिका सिंह को सम्मानित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - स्वास्तिका सिंह बहुआयामिक व्यक्तिव की धनी लेखिका और कवयित्री हैं। इनके लेखन में एक सहजता सरलता पाई गई है समाज को रूपांतरण करने की क्षमता है इनकी कविताओं में। स्वास्तिका सिंह जिले की ख्याति लब्ध लेखिका हैं गद्य तथा पद्य विद्या में समान रूप से सृजन करती आई है। स्वास्तिका सिंह मूलतः जौनपुर जिले के अहमदपुर ग्राम की श्री चंद्र भान सिंह की पुत्री है ।नेपाल से सम्मान की खबर पाकर स्वास्तिका सिंह के परिचितों और परिवार वालो ने शुभ कामनाएं प्रदान की हैं।
Comments
Post a Comment