Posts

Showing posts from November, 2025

अवैध आरओ प्लांट्स के खिलाफ जौनपुर में ऐतिहासिक जन-जागरण।*

Image
*अवैध आरओ प्लांट्स के खिलाफ जौनपुर की हुंकार।* *कार्यवाही न हुई तो अनिश्चितकालीन धरना और जेल भरो आंदोलन की चेतावनी।* *बढ़ती बीमारिया बनीं चिंता का सबब।* जौनपुर। अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों आरओ वाटर प्लांट्स द्वारा भूजल की लूट, जहरीले रिजेक्ट वाटर से खेत-नदियों का प्रदूषण और दूषित पानी से फैल रही जानलेवा बीमारियों व बीपीए युक्त प्लास्टिक जारों के खिलाफ बुधवार को जौनपुर ने एक स्वर में हुंकार भरी। अम्बेडकर तिराहा दीवानी न्यायालय परिसर के पास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले विशाल हस्ताक्षर अभियान में मात्र 6 घंटे में पांच सौ से अधिक नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपनी आवाज बुलंद की। महिलाओं ने कहा कि हमारे बच्चे रोज जहर पी रहे हैं, अब और नहीं सहेंगे। बुजुर्गो ने बताया कि पहले एक कुआ पूरा मोहल्ला चलाता था, आज हर घर में पानी की किल्लत है। किसानों ने शिकायत की कि रिजेक्ट वाटर से खेत बंजर हो रहे हैं। युवाओं ने कहा कि वे अपने आने वाले बच्चों के लिए लड़ रहे हैं।अगर आज चुप रहे तो कल हमारे बच्चे भी कैंसर और किडनी फेलियर का शिकार होंगे। एक स्वर मे विचार निकलकर आया कि बि...

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 'निःक्षय मित्र पहल' कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने 501 टीवी मरीजों को पोषण सामग्री वितरण करवाया

Image
आज दिनांक 23.11.2025 में जनपद की संस्था श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर के  ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा जनपद के ब्लॉक बक्सा ,मुफ्तीगंज ,धर्मापुर करंजाकला, सोंधी,जलालपुर सिरकोनी, सिकरारा ,डीटीसी एवं जिला अस्पताल टीबी यूनिट के कुल 501 क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उन्हें पोषण सामग्री प्रदान की गई।क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान करने  के लिए आज दिनांक 23.11.2025 को राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जनपद के कुल 10 टीबी यूनिट के अंतर्गत कुल 501 क्षय रोगियों को संस्था के माध्यम से पोषण सामग्री का वितरण किया गया। जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए भारत सरकार के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही जनपद के अन्य सामाजिक संगठनों से आज के कार्यक्रम के माध्यम से यह अपील भी की गई की जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए निक्षय मित्र बनकर उन्हें भावनात्मक एवं मानसि...

पीएम का टीबी मुक्त अभियान सराहनीय : ज्ञान प्रकाश सिंह*

Image
*ज्ञान प्रकाश सिंह ने 500 टीबी मरीजों को दिया पोषण किट* *जौनपुर।* प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया, जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में (टीबी अस्पताल के बगल में) टीबी मरीजों को पोषण सामग्री का वितरण किया गया। लगभग 500 से अधिक टीबी मरीजों को यह सामग्री मुहैया कराई गई जिससे टीबी मरीजों को रोग से निजात मिले। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानप्रकाश सिंह अपनी मातृभूमि के प्रति गहरा भाव रखते हैं और समय–समय पर जौनपुर के लिए महत्त्वपूर्ण सेवा कार्य करते रहते हैं। आज का पोषण सामग्री वितरण इस अभियान का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ज्ञानप्रकाश सिंह जैसा समाजसेवी मिलना दुर्लभ है, जो वर्षों से स्वास्थ्य विभाग को लगातार महत्त्वपूर्ण सहयोग देते आ रहे हैं। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने क...

पीएम का टीबी मुक्त अभियान सराहनीय : ज्ञान प्रकाश सिंह*

*ज्ञान प्रकाश सिंह ने 500 टीबी मरीजों को दिया पोषण किट* *जौनपुर।* प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया, जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में (टीबी अस्पताल के बगल में) टीबी मरीजों को पोषण सामग्री का वितरण किया गया। लगभग 500 से अधिक टीबी मरीजों को यह सामग्री मुहैया कराई गई जिससे टीबी मरीजों को रोग से निजात मिले। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानप्रकाश सिंह अपनी मातृभूमि के प्रति गहरा भाव रखते हैं और समय–समय पर जौनपुर के लिए महत्त्वपूर्ण सेवा कार्य करते रहते हैं। आज का पोषण सामग्री वितरण इस अभियान का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि ज्ञानप्रकाश सिंह जैसा समाजसेवी मिलना दुर्लभ है, जो वर्षों से स्वास्थ्य विभाग को लगातार महत्त्वपूर्ण सहयोग देते आ रहे हैं। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीबी मुक्त भारत अभियान सराहनीय है, इस अभियान से क...

तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर शिक्षक शिक्षा विभाग में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

Image
तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। जिसमे कालेज विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशू सिन्हा ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है।  स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना; तनाव और चिंता में कमी; हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना; और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव एवम जगदीश योगी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय जौनपुर ने बी एड और एम एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इ...
Image
आयुष्मान आरोग्य मंदिर आरा जौनपुर में मनाया गया वंदेमातरम सप्ताह राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर में मनाया गया वंदेमातरम सप्ताह मनाया गया जिसमें चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश  गुप्ता ने कहा कि वंदेमातरम, भारत का राष्ट्रगान, देश की स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है। यह गीत रबिंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित और संगीतबद्ध किया गया था, और 24 जनवरी 1950 को इसे भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था। बंदेमातरम का शुभारंभ सप्ताह हर साल 7 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया जाता है, जो भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में इस गीत के महत्व को याद करता है।बंदेमातरम गीत को सबसे पहले 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। इस गीत को लिखने वाले रबिंद्रनाथ टैगोर ने इसे बंगाली भाषा में लिखा था, और बाद में इसे हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया। बंदेमातरम गीत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और इसे देश के विभिन्न हिस्सों में गाया गया। वंदेमातरम न केवल एक गीत है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, और स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह ...

देश में पार्ट टाइम डॉक्टर फुल टाइम आतंकवादी : डॉ आशुतोष त्रिपाठी

Image
 देश में हुए आतंकवादी घटना दिल्ली दहल गई 12 लोगों की मौत का कारण देश का ही  गद्दार डॉक्टर देश का ही नमक खाकर देश के साथ नमक हलाली पर विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा का पेशा दुनिया के सबसे नेक और भरोसेमंद पेशों में से एक माना जाता है। डॉक्टर को अक्सर 'धरती पर भगवान' का दर्जा दिया जाता है, क्योंकि वे जीवन बचाने का काम करते हैं। लेकिन, जब इसी पवित्र पेशे से जुड़ा कोई व्यक्ति अपने पद, ज्ञान और विश्वास का दुरुपयोग करता है और देश या समाज के खिलाफ काम करता है, तो उसे 'गद्दार' की संज्ञा दी जाती है। यह 'गद्दारी' सिर्फ़ देश की सीमाओं से विश्वासघात तक सीमित नहीं है, बल्कि देश मे रह करके देश के नागरिकों के बीच में किसी अन्य एजेंट पर काम करना तथा देश को हानि पहुंचाना मूलभूत नैतिक मूल्यों से विश्वासघात है जिन पर यह पेशा टिका हुआ है।गद्दारी के विभिन्न रूप 'गद्दार' डॉक्टर कई तरह से अपने पेशे और देश को धोखा दे सकते है कुछ जघन्य मामलों में डॉक्टरों ने पैसों के लालच देशद्रोही और  आतंकवादी संगठनों को सहायता कुछ डॉक्टर अपनी चिकित्स...

प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्रों का 220kV नैगंज सबस्टेशन, जौनपुर में एक दिवसीय औद्योगिक विज़िट

Image
  जौनपुर,– प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा हाल ही में 220kV नैगंज सबस्टेशन, जौनपुर का एक दिवसीय औद्योगिक विज़िट आयोजित किया गया। इस विज़िट का उद्देश्य छात्रों को पावर ट्रांसमिशन और वितरण प्रणालियों के वास्तविक अनुभव से अवगत कराना था। अधिसासी अभियंता श्री ज्ञानेंद्र यादव ने भी छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी और पावर ट्रांसमिशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को बताया कि कैसे इस क्षेत्र में तकनीकी विकास और स्मार्ट ग्रिड्स जैसी नई पहलें बिजली वितरण में सुधार ला रही हैं। श्री यादव ने छात्रों को उन्नत सुरक्षा उपायों और ऑपरेशन की सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में भी बताया। उनके मार्गदर्शन से छात्रों को पावर सेक्टर की समग्र कार्यप्रणाली को समझने में और मदद मिली। विज़िट से पहले, प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक, डॉ. श्रीनिवास राव बालसानी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, सहायक प्रोफेसर अनिल यादव ने छात्रों को विज़िट के महत्व के बारे में बताया और इस अनुभव को उनके शैक्षिक विकास के लिए अत्यं...

एक्सल हॉस्पिटल के डॉक्टर निधि श्रीवास्तव द्वारा किया गया नसल पॉलिप का सफल ऑपरेशन

Image
जौनपुर। सिपाह स्थित गणेश मेमोरियल एक्सल हॉस्पिटल के डॉक्टर निधि श्रीवास्तव द्वारा एक गंभीर बीमारी जो की नाक में होती है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे नाक की नली बंद हो जाती हैं। जिसका ऑपरेशन बहुत ही छोटे उपकरण के द्वारा किया जाता हैं। डॉ. निधि श्रीवास्तव द्वारा बताया गया। की यह बीमारी इस समय अधिक देखने को मिल रहा हैं। एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (ESS) एक न्यूनतम आक्रामक प्रक्रिया है जो नाक के मार्गों को खोलने के लिए एक पतली, कैमरे वाली ट्यूब (एंडोस्कोप) का उपयोग करती है, जिससे साइनस की रुकावटें और समस्याएं ठीक हो जाती हैं। यह साइनस को अधिक प्रभावी ढंग से जल निकासी करने में मदद करता है, और इसके लिए बाहरी त्वचा में कोई चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। सर्जरी में सूजन वाले ऊतकों को हटाना, पॉलीप्स निकालना, और बंद साइनस मार्गों को चौड़ा करना शामिल है। डॉ. निधि ने मास्क लगा कर बाहर निकलने की सलाह भी दी।

डा. सलिल श्रीवास्तव के बेहतरीन इलाज से ठीक हुआ बच्चे के दिल का छेद

Image
जौनपुर सिपाह स्थित एक्सल हॉस्पिटल में आए दिन बच्चों से जुड़ी गंभीर बीमारियां इलाज से ठीक हो रही हैं। उसी कड़ी में एक गंभीर बीमारी डा. सलिल श्रीवास्तव के इलाज से ठीक हुआ। एक बच्चे के दिल में छेद था कई हॉस्पिटल में इलाज के बाद भी उस बच्चे को राहत नहीं हो रहा था। लेकिन डा. सलिल श्रीवास्तव  के यहां सही तरीके से इलाज के वजह से उस बच्चे के दिल का सुराग सही हो गया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद बच्चे सहित उसके माता पिता बहुत खुश हुए और डॉक्टर साहब को बहुत धन्यवाद दिए।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने सीतापुर अस्पताल को मुहैया कराई कीमती मशीनें

Image
अब मात्र 30 रुपए में बड़े-बड़े अस्पतालों जैसा होगा इलाज जिले के विकास के लिए हर क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जिले के विकास के लिए हर क्षेत्र में सहयोग समर्पण भाव से जारी है। गुरुवार को उन्होंने जिले के सीतापुर अस्पताल में आंख के इलाज के लिए कीमती उपकरणों को मुहैया कराया है। अब मात्र 30 रुपए में दूर दराज से आये गरीबों और असहाय मरीजों को वह इलाज मिलेगा जो बड़े-बड़े अस्पतालों में मिलता है। यह संभव ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा मुहैया कराई गई कीमती मशीनों से ही संभव हो सका है। इन मशीनों की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि ज्ञान प्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने जर्जर सरकारी लीलावती हॉस्पिटल का भी जीर्णोद्धार कराया और कीमती मशीनें उपलब्ध कराई थी जिसका लाभ आज दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भरपूर मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने जिला अस्पताल में डीलक्स शौचालय बनवाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करन...

जनसेवा के प्रतीक ऊर्जावान नेतृत्व के धनी गरीबों के मसीहा बरसठी ब्लाक वार्ड नम्बर 53 से भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पवन सिंह के तरफ उमड़ा जनसैलाब ग्रामीणों का मिल रहा खुला समर्थन।**

Image
बरसठी  विकास खण्ड के ग्राम सभा आलमगंज निवासी जनसेवा के प्रतीक ऊर्जावान गरीबों के मसीहा वार्ड नम्बर 53 क्षेत्र के लोगो के दिलों में राज करने वाले लोगों के जुबान पर एक ही नाम जिला पंचायत सदस्य भावी प्रत्याशी पवन सिंह  के समर्थन में शहादतपुर असवा वाजिदपुर गोरापट्टी मनापुर विजयगिर पोखरा आलमगंज भादराव कुसा दीनापुर भागेरी परीयत की जनता के लोगो का खुला समर्थन देखने को मिल रहा है लोगो के जुबान पर  एक ही नाम आता है कि हम लोगों के दुख सुख में रात हो या दिन हर समय तत्पर जनसेवा के प्रतीक ऊर्जावान नेतृत्व के धनी गरीबों के मसीहा पवन सिंह के लिए लोग आशीर्वाद देकर खुला समर्थन मिल रहा है  मौके पर शुभम सिंह रोहित विश्वकर्मा  अजय श्रीवास्तव शनि सिंह संदीप प्रजापति अमरेश अनुज पांडेय गौतम सोनी जयसवाल पिंकू विक्कू सिंह आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।