तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर शिक्षक शिक्षा विभाग में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।



तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
जिसमे कालेज विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशू सिन्हा ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। 
स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना; तनाव और चिंता में कमी; हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना; और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।
योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव एवम जगदीश योगी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय जौनपुर ने बी एड और एम एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
इस मौके पर प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, प्रोफेसर रीता सिंह, प्रोफेसर श्रद्धा सिंह, डॉ अरविंद सिंह, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ गीता सिंह, डॉ वैभव सिंह, डॉ सीमांत राय, डॉ अंजू श्रीवास्तव, डॉ निधि सिंह, डॉ सुलेखा सिंह,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*