प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 'निःक्षय मित्र पहल' कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने 501 टीवी मरीजों को पोषण सामग्री वितरण करवाया
आज दिनांक 23.11.2025 में जनपद की संस्था श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर के ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा जनपद के ब्लॉक बक्सा ,मुफ्तीगंज ,धर्मापुर करंजाकला, सोंधी,जलालपुर सिरकोनी, सिकरारा ,डीटीसी एवं जिला अस्पताल टीबी यूनिट के कुल 501 क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उन्हें पोषण सामग्री प्रदान की गई।क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान करने के लिए आज दिनांक 23.11.2025 को राजकीय लीलावती महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जनपद के कुल 10 टीबी यूनिट के अंतर्गत कुल 501 क्षय रोगियों को संस्था के माध्यम से पोषण सामग्री का वितरण किया गया। जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए भारत सरकार के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही जनपद के अन्य सामाजिक संगठनों से आज के कार्यक्रम के माध्यम से यह अपील भी की गई की जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए निक्षय मित्र बनकर उन्हें भावनात्मक एवं मानसिक सहयोग प्रदान करते हुए उपचार के दौरान उन्हें पोषण पोटली भी उपलब्ध कराएं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह द्वारा बताया गया कि उपचार के दौरान प्रोटीन डाइट से परिपूर्ण पोषण सामग्री के उपयोग से मरीज तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है और टीबी रोग से जल्द स्वस्थ हो जाता है ।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव द्वारा संस्था श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर का धन्यवाद करते हुए बताया गया कि कि जनपद में सबसे ज्यादा संख्या में एक बार में संस्था द्वारा टीबी रोगियों को गोद लिया गया है। संस्था के सराहनीय कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था के अध्यक्ष से अन्य ब्लॉकों के मरीज को भी पोषण पोटली दिए जाने का अनुरोध किया गया ,संस्था के अध्यक्ष द्वारा डीटीओ के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए अगले माह जनपद के अन्य ब्लॉकों के क्षय रोगियों को भी पोषण पोटली देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश चंद्र ,मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकीय लीलावती चिकित्सालय, एसपी सिटीश्री आयुष श्रीवास्तव सहित क्षय रोग विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशील कुमार अग्रहरी द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment