राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025–26 का शुभारंभ



आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ में अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि कुंवर जय सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने की।
विश्वविद्यालय की ओर से परवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. रंधीर कुमार (सहकारी पी.जी. कॉलेज, मेहरावा) तथा डॉ. अखिलेश गौतम (राज कॉलेज, जौनपुर) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया—

टी.डी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: प्रो. शेखर सिंह)

पी.जी. कॉलेज गाज़ीपुर (नेतृत्व: श्री अशोक कुमार सिंह)

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ (नेतृत्व: डॉ. एस.पी. सिंह)

एम.डी. हुसैन पी.जी. कॉलेज जौनपुर (नेतृत्व: श्री किर्मानी)


प्रतियोगिता के रेफरी विनय कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडेय एवं अरुण कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन डॉ. गिरीशमणि त्रिपाठी ने तथा कुलगीत कुमार राज द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
प्रतियोगिता में मंचासीन अधिकारी के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक कुंवर जय सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह तथा प्रो. इन्दु प्रकाश उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मनोज सिंह द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मेजर एस. पी. सिंह के नेतृत्व में प्रो. जय कुमार मिश्र, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अंजनी मिश्रा तथा अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इस प्रतियोगिता में डॉ. सरिका सिंह, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. महेंद्र उपाध्याय, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह (भूगोल विभाग), डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सर्वेश दुबे, डॉ. धीरज शुक्ला, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. विमल वर्मा, डॉ. जलज गुप्ता, डॉ० संजय, सुधांशु सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन