कुशल योग प्रशिक्षक के रूप में राज यादव को किया गया सम्मानित।



राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ जौनपुर में बी.एड.एवम एम.एड. के छात्राध्यापकों  एवम छात्राध्यापिकाओं के लिए चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
 योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, ध्रुवासन, सहित तमाम आसनों एवं भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।
योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। योग के माध्यम से हम तनाव रहित और अपने व्यक्तित्व तथा चरित्र में भी सुधार लाते है। तथा चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग के लाभ अनंत हैं और इसमें कई बीमारियों का इलाज करने की क्षमता है। स्वस्थ रहने के लिए  लोग आज की दुनिया में योगा का अभ्यास कर रहे हैं। वृद्ध लोग जो योगा का गहन अभ्यास नहीं कर सकते उनके लिए योगा एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है। योगा में हम अपनी कठिनाई के आधार पर अलग-अलग मुद्राओं का अभ्यास करते हैं।
अंत मे कार्यक्रम के समापन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, एवम बिभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा, डॉ योगेश कुमार  ने योग प्रशिक्षक राज यादव को अंग वस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर  डॉ राजेश सिंह प्रथम, डॉ राजेश सिंह दृतीय, डॉ कलीम अंसारी, डॉ राहुल यादव, एवम बीटीसी प्राचार्य डॉ अजय कुमार यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।