जैन हेयर कटिंग सैलून का हुआ भव्य उद्घाटन



जौनपुर।होटल रघुवंशी (टी.डी. कॉलेज रोड, ओलंदगंज) परिसर में जैन हेयर कटिंग सैलून का विधिवत उद्घाटन सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के शुभारंभ से होटल में ठहरने वाले अतिथियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षवर्धन रघुवंशी (एमडी, एचवीआर मसाले एवं होटल रघुवंशी ग्रुप) एवं रोमेश कुमार पयासी (इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर) उपस्थित रहे। फीता काटकर सैलून का उद्घाटन रोमेश कुमार पयासी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अजय शुक्ल, जनार्दन मिश्र, शिवम सिंह, अभिषेक पाठक सहित होटल रघुवंशी का स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर सैलून के संचालक ज़ैन शेख ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन हेयर कटिंग सैलून ग्राहकों को बेहतर, स्वच्छ एवं आधुनिक सेवाएँ प्रदान करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*