ग्राम पंचायत अधिकारी / ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समित "ऑनलाइन उपस्थिति (FRS) एवं सचिवों से लिए जा रहे "गैर विभागीय कार्यो" को लेकर विरोध में किया प्रदर्शन और आलोक सिंह प्रभारी खंड विकास अधिकारी एम.आई.को सौंपा ज्ञापन


विकास खंड करंजाकला में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी / ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समित "ऑनलाइन उपस्थिति (FRS) एवं सचिवों से लिए जा रहे "गैर विभागीय कार्यो" को लेकर विरोध में प्रदर्शन किए और अपनी मांगों को रखते हुए कहा उपर्युक्त विषय की तरफ आपका ध्यान सादर आकृष्ट कराते हुये अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो के सर्वांगीण विकास में पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग की समस्त फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने में विभागीय ग्राम सचिव रीढ की भूमिका के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता है। महोदय शासन के आदेश संख्या- / 33-1-2025 दिनांक 03 नवम्बर 2025 के क्रम में विभिन्न जनपदों में सचिव ग्राम पंचायत के रूप में कार्यरत कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति अंकित कराने के आदेश जारी किये जा रहे हैं। वर्तमान में क्षेत्रीय ग्राम सचिवों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं सहित ऑनलाइन उपस्थिति के सम्बन्ध में  अनुरोध किए
ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य सम्पादित करता है जिस प्रकार क्षेत्र पंचायत स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी, क्षेत्र पंचायत के कार्यालय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं तथा ज़िला स्तर पर अनेक अधिकारी अपने अपने कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। जिला स्तर अथवा क्षेत्र पंचायत स्तर पर किसी भी कार्यालय में कार्यालय अध्यक्ष की उपस्थिति अंकित करने संज्ञान/प्रचलन में नहीं है। अतः समस्त स्तरों पर एक समान उपस्थिति व्यवस्था का कोई प्राविधान / उदाहरण / परम्परा सुनिश्चित कराने की कृपा करें। इसी क्रम में कई विन्दू पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए अपनी मांगों पर जोर देते हुए अपील किया ।इस मौक़े पर विशेष रूप से नागेन्द्र यादव सचिव,अमीत सोनकर सचिव,नवनीत सिंह सचिव,निती साहू सचिव,सोनी मौर्या सचिव,नितिस मौर्या सचिव,प्रमोद यादव सचिव,अवधेश यादव सचिव,अर्पिता चौरसिया सचिव,हरेन्द्र यादव सचिव,विश्राम विन्द सचिव,मुकेश मौर्य सचिव,अश्वनी सिंह सचिव,संजीव मौर्या सचिव,प्रमोद यादव सचिव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन