Posts

पंडित हरिओम तिवारी जी ने बताया दीपावली पर लगभग हर घर में श्री गणेश और लक्ष्मीजी की नई मूर्तियों की पूजा होगी... लेकिन, पुरानी मूर्ति का क्या होगा

Image
कुछ लोग शायद इसे प्रवाहित कर देंगे और कुछ लोग... पेड़ के नीचे रख देंगे...? विनम्र निवेदन उन कुछ लोगों से जो इन मूर्तियो की जिसकी साल भर पूजा की... अपने लिए बहुत कुछ माँगा भी होगा अब उन्हें ऐसे ही किसी पेड़ के नीचे रख देंगे। (यह उसी तरह होगा जैसे माँ बाप जब बुड्ढे हो जाते हैं तब उन्हें आश्रम भेज दिया जाए) ऐसा न करें। ऐसा कदापि न करें। बल्कि, एक टब पानी में थोड़ा गंगाजल डाल कर मूर्ति को उसमें रख दें। एक-दो दिन में मूर्ति स्वतः उस में घुल जायेगी। मूर्ति घुले जल को किसी गमले या पेड़ की जड़ में डा ल सकते हैं। आपका यह प्रयास मूर्ति का सम्मानजनक विसर्जन तो होगा ही... नदियों को स्वच्छ रखने को उठाया गया सार्थक पहला कदम भी होगा...! लोग हमारे धर्म का मजाक भी नही बनायेंगे।  आपने देखा होगा अन्य धर्म के लोग हम हिंदुओ के देवी देवताओं की यहाँ वहाँ मूर्तियों पड़ी होने पर फब्तियां कसते है। उम्मीद है आप लोग इस तरह का कार्य न खुद करेंगे व दुसरो को भी ऐसा करने से रोकेंगे। सहयोग की अपेक्षा के साथ! #साभार     *पंडित हरिओम तिवारी जी* *ज्ञान व मोक्ष की नगरी काशी* *एव...

*वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया भातडाला पोखर का निरीक्षण*

Image
आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स/प्रभारी बिहार ठाकुरगंज: नगर के भातडाला पोखर का जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बीते गुरुवार को ठाकुरगंज दौरे के दौरान निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भातडाला पोखर की व्यवस्थाओं भड़क गए डीएम ने वन विभाग के अंतर्गत आने वाला भातडाला पोखर की देखभाल एवं रखरखाव की स्थिति को देखकर काफी नाराज दिखे।पोखर के अंदर सूखे फूल के गमले, साफ सफाई लचर व्यवस्था, खराब पड़ी लाइट, जल निकासी की उत्तम व्यवस्था नहीं होने पर वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाएं थे। जिसको लेकर डीएम ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी एवं डीएफओ अररिया को भी फटकार लगाएं थे। वहीं जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि छठ पूजा के आलोक में शीघ्र साफ सफाई, लाइटिंग, बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया था। वहीं इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमा नाथ दुबे से जब इन सारे पहलुओं पर दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा फरवरी के बाद से एक भी पैसा नही मिला है कैसे चला रहे हैं वहां हम ना जानते हैं। कोई समझने के लिए तैयार नहीं है पैसा मि...

श्रद्धेय नेताजी के विचार हम सभी के दिलों में जिन्दा रहेंगे - प्राचार्य

Image
हम सबके *संरक्षक व प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय नेताजी* अब हमारे बीच में नही है महाविद्यालय परिवार शोक की इस घड़ी में आदरणीय नेताजी की स्मृतियों को नमन करने हेतु हम सभी लोगो के द्वारा *आज दिनांक 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को नूरुद्दीन खान गर्ल्स पी जी कालेज पर विनम्र श्रद्धांजलि* अर्पित की गई। प्राचार्य ने उनको याद करते हुए कहा  नेताजी की स्मृतियां ,जनसेवा एवं प्रदेश की उन्नति के कार्यों के लिए हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेंगी इस मौके पर डॉ सुशील कुमार, सिकन्दर यादव, डॉ चन्द्रभान, साबिर खान, श्याम प्रकाश, डॉ जय सिंह प्रिया सिंह, अर्चना एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के माध्यम से विशेष अभियान आयुष्मान भारत जन आरोग्य पखवाड़ा 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक

Image
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के माध्यम से विशेष अभियान आयुष्मान भारत जन आरोग्य पखवाड़ा 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक सीएससी जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह   द्वारा सूचित किया गया कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जन आरोग्य एवं अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए सीएससी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो दिनाक 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें उन सभी लाभार्थी जिनका अभी तक आयुष्मान ई केवाईसी नहीं हुआ है उन्हे चिन्हित कर ब्लॉक एवम गांव स्तर पर कैंप आयोजित किया जा रहा है कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा गांव में जाकर लाभार्थियों को का ईकेवाईसी करेंगे।सीएससी जिला प्रबंधक  प्रेम नारायण सिंह द्वारा बताया गया की इस संदर्भ में संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को निर्देशित किया जा चुका है जहां कैंप में उनकी मैपिंग हुई है उस मैपिंग के अनुसार कामन सर्विस सेंटर संचालकों को लाभार्थियों को जागरूक करने हेतु गांव में प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी, को अवगत कराते हुए प्रचार-प्रसार करे एवम कैंप में प्र...

भाजपा युवा मोर्चा जौनपुर का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के जिला कार्यालय पर हुआ सम्पन्न

Image
  जौनपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आज जौनपुर के भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का सुभारम्भ प्रदेश महामंत्री भाजयुमों वरुण गोयल ने पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वैचारिक शिक्षा दीक्षा तथा कार्यपद्धति में दक्ष बनाने की प्रशिक्षण दी गई, कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें हर सत्र में अलग अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का सुभारम्भ करते हुये प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार में युवाओं के जीवन को आसान बनाने वाली तमाम योजनाएं है। जिनका लाभ युवाओं को उठानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी एकमात...

#वार्ड_नम्बर_39_चाचकपुर #निशुल्क_स्वास्थ्य_जाँच_शिविर

Image
  डेंगू जैसी ख़तरनाक बीमारी की वजह से वार्ड के काफ़ी लोगों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ,हमें आप सभी के अस्वस्थ होने की खबर सुनकर काफी दुख पहुंचा, जिसको गम्भीरता से संज्ञान में ले कर आज दिनांक 9 अक्तूबर को #निशुल्क_स्वास्थ्य_जाँच_शिविर का आयोजन किया जिसमें वार्डवाशियों ने अपने स्वास्थ के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए बड़ चड़ कर हिस्सा लिया!!  मैं ईश्वर से आप सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ!! आप सभी की सेवा में लगाया गया #निशुल्क_स्वास्थ्य_जाँच_शिविर का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ !! मौक़े पर उपस्थित सभी छोटे बड़े भाईयों का तहे दिल से धन्यवाद आभार !!               आपका बेटा आपका भाई                       मनीष यादव      भावी सभासद वार्ड न. 39 चाचकपुर!!  Mo-7071777474,9792777474

जौनपुर में आदि पुरुष के आपत्तिजनक चित्रण के संदर्भ में धर्माचार्यो की बैठक

Image
जौनपुर विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में बजरंग घाट के विंध्यवासिनी माता मंदिर पर  धर्माचार्य एवं मठ मंदिर प्रमुख आचार्य रवींद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में धर्माचार्यों की बैठक हुई जिसमें  बॉलीवुड की आने वाली फिल्म आदि पुरुष में चित्रण किए गए रावण एवं सीता हनुमान आदि लोगों के पहनावे और अभिनय करने के तरीके को अनुचित एवं अधार्मिक बताते हुए बोले कि इस फिल्म में सनातन धर्म को नीचा दिखाने का कार्य किया गया है जिसे हिंदु समाज किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा उपस्थित सभी धर्म आचार्यों ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि धर्म के विरुद्ध किसी भी प्रकार का चित्रण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस फिल्म को सरकार से बंद करने की मांग की गई और जनमानस से भी खुलकर विरोध करने का आवाहन किया गया इस कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के विभिन्न प्रखंडों के  धर्माचार्य एवं सह धर्माचार्य उपस्थित रहे एवं अपने अपने विचार प्रकट किए बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित , पं० राम अविलाष दुबे, पं० राधेश्याम तिवारी,पं० ओम प्रकाश शुक्ला,पं० रविंद्र शुक्ला, पं०जय प्रकाश मिश्र,पं...