*वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया भातडाला पोखर का निरीक्षण*



आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स/प्रभारी बिहार


ठाकुरगंज: नगर के भातडाला पोखर का जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बीते गुरुवार को ठाकुरगंज दौरे के दौरान निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भातडाला पोखर की व्यवस्थाओं भड़क गए डीएम ने वन विभाग के अंतर्गत आने वाला भातडाला पोखर की देखभाल एवं रखरखाव की स्थिति को देखकर काफी नाराज दिखे।पोखर के अंदर सूखे फूल के गमले, साफ सफाई लचर व्यवस्था, खराब पड़ी लाइट, जल निकासी की उत्तम व्यवस्था नहीं होने पर वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाएं थे। जिसको लेकर डीएम ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी एवं डीएफओ अररिया को भी फटकार लगाएं थे। वहीं जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि छठ पूजा के आलोक में शीघ्र साफ सफाई, लाइटिंग, बैरिकेटिंग करवाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया था। वहीं इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी उमा नाथ दुबे से जब इन सारे पहलुओं पर दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा फरवरी के बाद से एक भी पैसा नही मिला है कैसे चला रहे हैं वहां हम ना जानते हैं। कोई समझने के लिए तैयार नहीं है पैसा मिलेगा तब ना काम करेंगे। वहीं दूसरी ओर जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद शुक्रवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी नरेश प्रसाद ने ठाकुरगंज भातडाला पोखर का निरीक्षण किया। भातडाला के निरीक्षण के दौरान पोखर कि रख-रखाव, सफाई व्यवस्था, लाइटिंग एवं अन्य कार्य का निरीक्षण किया और वन कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं इन्होंने कहा कि हम लोग यहां के लिए एक नया योजना बनाकर सरकार को सौंपे हैं। वहीं योजना स्वीकृत होकर आएगी तो बहुत से काम है इसमें करना है जिसमें, शौचालय, बैठने के लिए बेंच, पोखर के आसपास ओर पेड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया गया है। वनरक्षी कर्मी के तो उन्होंने कहा कि खाना खाने गए थे।वहीं निरीक्षण के दौरान वन कर्मी एवं अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन