Posts

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

Image
ब्यूरो प्रदीप पाण्डेय। मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाजीपुर)। स्थानीय नगरपालिका अंतर्गत व विकासखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक विद्यालय,इंटर कॉलेज ,महाविद्यालय में 14 नवंबर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बताया जाता है कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए इनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर के प्रत्येक इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय ,महाविद्यालय पर छात्र छात्राओं को एकत्रित कर नेहरू जी के बारे में बताया गया। कई विद्यालयों पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए ।अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी ने वंदना के समय छात्र छात्राओं को नेहरू जी के बारे में बताया। इसके बाद छात्र छात्राओं को अवकाश दिया गया और अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के सभा भवन में शिव शंकर गिरी की अध्यक्षता में शिक्षकों के एक दल में एक सभा का आयोजन हुआ। सभा के अंतर्गत उन्होंने पंडित नेहरू के बारे में वर्णन किया । चौधरी दिनेश राय ने भी पंडित नेहरू के बारे...

आधुनिक भारत के निर्माता प0 जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई जयन्ती

Image
देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133 में जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई! जिला  कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ के नेतृत्व में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की जो सोच रखी थी और जो विकास की नींव  पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने रखी थी आज हम लोगों के लिए इस देश के लिए बहुत सार्थक है चाहे वह भाखड़ा नांगल बांध हो, आईआईटी हो आई आई एम हो! दूरगामी सोच के नेता थे पंडित जवाहरला ल नेहरू जिला अध्यक्ष ने कहा कि सत्य समाजवाद की परिकल्पना करने वाले नेता चाचा नेहरू बच्चों से प्रेम करते थे हम उन्हें आज उनके जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि पेश करते हैं! इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश सिंह डब्बू, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव निसार इलाही, कचगांव...

फ्रेशर के माध्यम से हुआ नवागंतुक छात्रो का स्वागत

Image
-  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्यन संकाय के एमबीए/एमबीए एग्री/ एमबीए ईकॉम के छात्रो ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। जिससे  छात्र के बीच में भाईचारा बना रहे जिसमे  एमबीए के विभागाध्यक्ष प्रो मुराद अली ने बताया की*आप सभी का एमबीए / कृषि व्यवसाय / ई कॉमर्स 2022-23 के हमारे नए बैच का स्वागत है क्योंकि हम और आपके वरिष्ठ आप सभी के साथ बातचीत करने के लिए बहुत उत्सुक थे और आपका कौशल देखना चाहते हैं और हम हमेशा आप सभी का समर्थन करने के लिए यहां हैं और हम मदद करेंगे आप सभी अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए और हम कोशिश करेंगे आप सभी को विशिष्ट विशेषज्ञता में मास्टर बनाएं जिसमें आप अपना भविष्य उज्ज्वल देख रहे हैं और हम आप सभी को हमेशा एक दूसरे के साथ एक अच्छा और सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाने का सुझाव देंगे और हमेशा एक सही समझ रखते हैं और आप सभी भविष्य में जहां भी होंगे हमेशा सफल होंगे और प्रसन्न। *  छात्रो के  उत्साह बढ़ाते हुए प्रांकुर शुक्ला शैफुल हक और  मो सहाबुद्दीन ने भी छात्रो को अपने अपने विचारो से संबोधित किया। उक्त कार्य...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों को मिला शोध अनुदान

Image
मेडिकल में प्रयोग होने वाली नैनो मटेरियल के परीक्षण पर होगा शोध: प्रमोद कुमार यादवा वातावरण में विषैली गैसों पर करेंगे शोध: प्रमोद कुमार  कांपलेक्स और कांटेक्ट मैनीफोल्ड के गुणों का होगा अध्ययन : डॉ सुशील शुक्ला  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान के दो शिक्षकों डॉ. प्रमोद कुमार यादव व डॉ. प्रमोद कुमार तथा इंजीनियरिंग संकाय के डॉ. सुशील शुक्ला को  उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत शोध के लिए अनुदान मिला है । इस शोध योजना की अवधि तीन वर्षों की होगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा शोध के क्षेत्र में लगातार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस योजना के अंतर्गत रज्जू भैया संस्थान के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार यादव को अल्ट्रासोनिक नॉन-डिस्ट्रक्टिव विधि से औद्योगिक इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के क्षेत्र में प्रयोग होने वाली नैनो मटेरियल के परीक्षण एवं अनुप्रयोग के लिए यह शो...

(माधव महोत्सव एवं सम्मान समारोह सुल्तानपुर

Image
के विशाल भव्य कार्यक्रम जिला सुल्तानपुर की पावन धरती पर जहां जौनपुर मल्हनी का उभरता हुआ सितारा गायक गोरख यादव ने अपने गीतो पे सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया, और सुल्तानपुर की समस्त सम्मानित जनता का दिल अपने सुंदर गीतों से जीत लिय , गायक गोरख यादव के सुल्तानपुर जिले में "प्रथम आगमन" पर हमारे- गरीबों के  (मसीहा इंसान सेवा समिति) के अध्यक्ष मा० अर्जुन यादव "इंसान" जी, मीनू यादव जी, सुमित्रा यादव जी, पवन यादव जी, महेश यादव जी, परमदेव यादव प्रधान जी, अध्यापक महोदय व समस्त भाई- बहनो ने सुल्तानपुर की धरती पर भव्य_स्वागत किया, और कार्यक्रम के दौरान अर्जुन यादव (इंसान) जी व मीनू यादव जी ने सम्मान पत्र,1 मैडल व गमछा से (भव्य स्वागत) किया

*झारखंड में वंचित समुदाय के आरक्षण को बढ़ाने का फैसला स्वागतयोग्य: माले*

Image
*बिहार सरकार भी शीतकालीन सत्र में आरक्षण बढ़ाने का लाए प्रस्ताव* आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स/प्रभारी बिहार पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने झारखंड विधानसभा द्वारा एसी/एसटी/ओबीसी/ईबीसी जातियों को राज्य के सरकारी पदों व सेवाओं में आरक्षण के दायरे को बढ़ाने को लेकर कल पारित किए गए। आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब बिहार सरकार को भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर आना चाहिए। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस आशय का बयान दिया था। हमने पहले भी कहा है कि संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करते हुए आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के नाम पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जिसमें दलितों-अतिपिछड़ों-पिछड़ों के गरीबों को शामिल नहीं किया गया है। वहीं इसलिए अब वक्त की मांग है कि वंचित समुदाय के लिए जारी आरक्षण की सीमा बढ़नी चाहिए। वहीं इस मामले में बिहार सरकार को तत्काल पहल लेनी चाहिए।

*मुंगेर में भारी मात्रा में हथियार कारतूस व नगद राशि के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Image
* आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स/प्रभारी बिहार  मुंगेर: जिले में मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुंगेर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जबकि छापेमारी के क्रम में फरार हुए अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है । शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना मिलने पर एसपी जगुनाथ जलारेड्डी ने जिला आसूचना इकाई एवं कासिम बाजार टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू  सिंह को हथियार तस्करों के खिलाफ करवाई का निर्देश दिया। वहीं इसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने सबसे पहले संदलपुर में छापेमारी की। जहां बाइक पर सवार हथियार लेकर जा रहे संजय कुमार पेसर सत्यनारायण गुप्ता, शादीपुर एवं बंटी कुमार शर्मा, छोटी केशोपुर, जमालपुर में गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके बाद गिरफ्तार अपराधियों की निशान देही पर पुलिस ने शादीपुर निवासी रवि कुमार तांती के घर पर भी छापेमारी की गई। वहीं जहां से पुलिस ने एक लाख चौंतीस हजार एक सौ सत्तर रुपया नगद राशि एवं घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से भी दस पिस्तौल बरामद किया गया। वहीं इसके साथ भी मुंगेर ...