*मुंगेर में भारी मात्रा में हथियार कारतूस व नगद राशि के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

*


आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स/प्रभारी बिहार


 मुंगेर: जिले में मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुंगेर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जबकि छापेमारी के क्रम में फरार हुए अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है ।
शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना मिलने पर एसपी जगुनाथ जलारेड्डी ने जिला आसूचना इकाई एवं कासिम बाजार टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू  सिंह को हथियार तस्करों के खिलाफ करवाई का निर्देश दिया। वहीं इसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने सबसे पहले संदलपुर में छापेमारी की। जहां बाइक पर सवार हथियार लेकर जा रहे संजय कुमार पेसर सत्यनारायण गुप्ता, शादीपुर एवं बंटी कुमार शर्मा, छोटी केशोपुर, जमालपुर में गिरफ्तार किया गया। वहीं इसके बाद गिरफ्तार अपराधियों की निशान देही पर पुलिस ने शादीपुर निवासी रवि कुमार तांती के घर पर भी छापेमारी की गई। वहीं जहां से पुलिस ने एक लाख चौंतीस हजार एक सौ सत्तर रुपया नगद राशि एवं घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से भी दस पिस्तौल बरामद किया गया। वहीं इसके साथ भी मुंगेर पुलिस ने मनसरी तले निवासी हथियार तस्कर महताब आलम के घर पर भी छापेमारी किया। वहीं जहां पांच अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किया। लेकिन रवि तांती एवं माहताब पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मुंगेर जगन्नाथ जला रेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। वहीं टीम ने छापेमारी के क्रम में दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं इस क्रम में एक स्कॉर्पियो, एक अपाची बाइक, एक निर्मित देसी पिस्टल, दो गोली, तीस अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, तीस अर्धनिर्मित पिस्टल का बैरल, एक लाख चौंतीस हजार एक सौ सत्तर रुपया नगद एवं आठ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक मुंगेर ने कहा कि फरार अपराधी रवि कुमार तांंती का आपराधिक इतिहास रहा है। वह हथियार निर्माण कर इन तस्करों के हाथों बेचता है। फरार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।