*झारखंड में वंचित समुदाय के आरक्षण को बढ़ाने का फैसला स्वागतयोग्य: माले*


*बिहार सरकार भी शीतकालीन सत्र में आरक्षण बढ़ाने का लाए प्रस्ताव*


आर के रोशन/जन धमाका टाइम्स/प्रभारी बिहार


पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने झारखंड विधानसभा द्वारा एसी/एसटी/ओबीसी/ईबीसी जातियों को राज्य के सरकारी पदों व सेवाओं में आरक्षण के दायरे को बढ़ाने को लेकर कल पारित किए गए। आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि अब बिहार सरकार को भी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण के दायरे को बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर आना चाहिए। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस आशय का बयान दिया था।
हमने पहले भी कहा है कि संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करते हुए आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के नाम पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जिसमें दलितों-अतिपिछड़ों-पिछड़ों के गरीबों को शामिल नहीं किया गया है। वहीं इसलिए अब वक्त की मांग है कि वंचित समुदाय के लिए जारी आरक्षण की सीमा बढ़नी चाहिए। वहीं इस मामले में बिहार सरकार को तत्काल पहल लेनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।