Posts

प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Image
जौनपुर। जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों का संगठन जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को हर्षोल्लास के साथ संगठन के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बाबा बर्फानी प्रेस सुतहट्टी बाजार पर संस्था के संरक्षक संजय गुप्ता व संस्थाध्यक्ष तीर्थराज गुप्त के करकमलो द्वारा ध्वज फहराया गया। संस्था के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्त ने अपने उद्धबोधन में प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े व्यवसायियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हम सभी को अपने देश की प्रगति, विकास और तरक्की के लिए हमें सदैव अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान बने रहने हेतु संकल्प लेने का दिन है। संगठन के संरक्षक सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने उक्त अवसर पर अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के ही दिन हमारे देश में 15 अगस्त सन् 1947 हमार देश स्वत्रत्र हुआ था। हमारे देश के शहीदों ने अपने प्राणो की आहूति देकर देश को आजाद कराया था।  जिसे आज हम आजादी के अमृत महोत्सव के र...

मधुसूदन बैंकर ने किया ध्वजारोहण।

Image
 सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस पर आर.एस.कान्वेन्ट इन्टर कॉलेज ककोरगहना में मुख्य अतिथि संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने देश की उन्नति और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए !         इस अवसर पर डॉ गुलाब चन्द मौर्य, नागेन्द्र मौर्य, हफीज शाह, विवेकानंद मौर्य, प्रबंधक  शिवनाथ मौर्य इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित रहे !

कर्तव्यबोध ही असली देशभक्तिः कुलपति

Image
 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व कुलपति ने महात्मा गांधी, वीर बहादुर सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल समेत अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद प्रशासनिक भवन परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज इनकी वजह से हमे यह आजादी मिली है। आजादी का अमृत महोत्सव का पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है इससे हर नागरिकों को बलिदानों की गौरव गाथा का ज्ञान हो सके। उन्होंने शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों से कहा कि आपको जो काम मिला है उसे निष्ठापूर्वक करना ही असली देशभक्ति है। उन्होंने हर व्यक्ति में पहले कर्तव्यबोध होना चाहिए, अधिकार की बात बाद में हो। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को जो सम्मान मिला है इससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 कर्म...

गोकुल एकेडमी पर शान से लहराया तिरंगा

Image
जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह स्थित गोकुल एकेडमी पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ट नारायण शुक्ल जी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रगान के पश्चात बच्चों के द्वारा मनमोहक ढंग से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसने उपस्थित सभी का मन मोह लिया। अमर शहीदों को नमन करते हुए प्रस्तुत किए गए गीत एवं अन्य कार्यक्रमों ने जहां देश के प्रति एकजुटता भाईचारा और आपसी सौहार्द्र की मिसाल पेश किया वहीं पर्यावरण के संरक्षण हेतु प्रस्तुत किया गया नाटक भावविभोर करता नजर आया। आजादी के पावन पर्व पर छात्र एवं शिक्षक सभी पूरे उत्साह से गदगद नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल संस्थापक श्री पारसनाथ यादव जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधक एडवोकेट अरुण कुमार यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर चुके समस्त वीर सपूतों को नमन श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आजादी एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला । प्रधानाचार्या विनीती मौ...

श्री अन्न की खेती का प्रचार प्रसार करायें

Image
जौनपुर । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड तथा कृषि विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से उन्हें कृषि प्रणाली में नवाचार एवं नवोन्मेष अपनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। ग्राम, तहसील एवं जिला स्तर पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा विभिन्न स्थानों पर किसान मेला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एफपीओ की क्रिया प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए इसके कार्य की प्रगति की समीक्षा की साथ ही निर्देशित किया कि श्री अन्न की खेती को लेकर किसानों में प्रचार प्रसार कराया जाए। बैठक में उन प्रगतिशील कृषकों से भी उनकी राय जानी जो वर्तमान में श्री अन्न की खेती कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि न केवल किसानों को कृषि वैज्ञानिको से संवाद कराया जाता है बल्कि किसानों की समस्याओं का वैज्ञानिक निराकरण भी कर रहे हैं इसके लिए एक संयुक्त इकाई का गठन भी वैज्ञानिकों के साथ किया गया है। इस अवसर पर जनपद के बे...

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हमारे संस्था सन राइज कंप्यूटर एण्ड स्पीकिंग क्लासेज में ध्वजारोहण संस्था के संरक्षक उधव सिंह के द्वारा किया गया।*

Image
*  *डारेक्टर राजन सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर  सुनील मौर्या जी के द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया*। *इसके बाद बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया*। *कार्यक्रम का संचालन संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील मौर्या के मार्गदर्शन में संस्था की होनहार छात्रा शिखा पांडेय व जिज्ञासा मौर्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले समस्त छात्रों व विगत माह में हुए टेस्ट में अव्वल नंबर पाने वाले सभी छात्रों को मुख्य अतिथि श्री राजकुमार जी ,मनोज सर,शिव सर और डारेक्टर राजन सिंह जी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।* *इसके बाद इस वर्ष अपना डिप्लोमा कोर्स पूरा करने वाले सभी बच्चो को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया* *इस अवसर पर समस्त स्टाफ मंजय सर, राकेश सर, राहुल सर , प्रवीण सर,संतोष सर अजय सर ,मनोज सर,शशि मैम , डिम्पल मैम, मांसी मैम प्रिया मैम,अवलेंद्र सिंह  उपस्थित रहे* *अंत में डायरेक्टर राजन सिंह जी ने सभी बच्चो को मिष्ठान वितरण किया और आए हुए सभी अतिथियों का एवम समस्त सन राइज परिवार का आभार व्यक्त किया।*

जल्द ही रिलीज होने वाली है तोता उड़ मैना उड़

Image
बॉलीवुड| नेट नेटफ्लिक्स की नई मूवी जल्द ही रिलीज होने वाली है तोता उड़ मैना उड़ जिस के डायरेक्टर राजन वर्मा, प्रड्यूसर बिंदा ब्रह्मभट्ट, कैमरामैन विनोद पाटिल, और मुख्य किरदार में फिर से नजर आएंगे सुपरस्टार हेरंब त्रिपाठी उनके साथ मुजाहिद खान है| हमारे संवाददाता से बात करते हुए हेरंब त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि बहुत ही अच्छी कहानी पर यह फिल्म आधारित है डायरेक्टर राजन वर्मा बहुत ही सरल स्वभाव एवं मिलनसार कलाकारों को सपोर्ट करने वाले और साथ लेकर चलने वाले हैं| ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करने में बहुत आनंद आया इन्हीं की वजह से फिल्म की शूटिंग जल्द  से जल्द खत्म हो गई, समय का पता नहीं चला उनके द्वारा बताया गया की यह फिल्म  एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, से भरपूर  है| पूर्ण विश्वास है दर्शक तोता उड़ मैंना उड़ फिल्म को बहुत सारा प्यारे देंगे|