Posts

पुराने मित्रो ने नये साल पर लिया अनोखा संकल्प केयर डेंटल क्लिनिक

Image
 रुहटा जौनपुर मे आज 1995 मे साथ हाई स्कूल पढ़े सहपाठी जो आज कोई दंत चिकित्सक, शिक्षक, राष्ट्रीय खिलाडी, व्यवसाई इत्यादि होने के बावजूद मित्रो को लेकर सजग है, साथ मे पुराने दिनों को याद कर हंसी मजाक के साथ समाज के लिए समय- समय पर कुछ अच्छा करना चाहते है, इस कड़ी मे मकर सक्रांति से पहले असहाय, गरीबो को कंबल वितरीत किया जायेगा,इसी तरीके से आगे समाज के अच्छे के लिए कुछ न कुछ अच्छा देने का प्रयास किया जायेगा,इसी कड़ी मे होली मिलन पर 1997 मे साथ इंटर किये मित्रो का समागम करने का प्रस्ताव रखा गया जिसमे देश विदेश मे और अपने जिले जौनपुर के सभी मित्रो का सम्मान और मिलन समारोह आयोजित होगा,आज के मित्रो मे डॉ गौरव, विवेक, विपिन,रंजीत, रानू एवं मनोज ने चाय पर चर्चा कर के पत्रकार जनार्दन मिश्र जी के अखबार की सराहना किया

ग्राहकों की समस्याओं का समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता- शिवलाल यादव

Image
यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेंस कम्पनी लिमिटेड जौनपुर शाखा में ग्राहकों की समस्याओ के समाधान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में उपस्थित कुछ ग्राहकों के दावा संबंधित समस्याओं का तुरंत निवारण किया गया। शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव ने ग्राहकों से मुखातिब होते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता है आप वाहन बीमा,स्वास्थ्य बीमा, दुकान एवम मकान संबंधित बीमा के लिए हमारी शाखा में आकर बीमा ले सकते है और किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हमारी शाखा में आकर अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते है जिसका निवारण हमारी शाखा द्वारा जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर कैशियर राजपति यादव, प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, विकास अधिकारी सहतू राम, एवम अभिकर्ता राज यादव, अमित वर्मा, प्रगति सिंह, विजय मिश्रा, अनुराग यादव, सुधांशु गुप्ता, रमजान एवम सेवालाल पाल उपस्थित रहें।

जेसीआई शाहगंज सिटी के द्वारा गांधीनगर कलेक्टर गंज मे निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ज्ञान प्रकाश सिंह ।।

Image
जेसीआई शाहगंज सिटी के द्वारा गांधीनगर कलेक्टरगंज मे आयोजित निशुल्क कंबल वितरण के कार्यक्रम मे ज्ञान प्रकाश सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेसीआई के नगर अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि जी, एवं पदाधिकारीगण  वीरेंद्र जायसवाल, उज्जवल सेठ, आदित्य गुप्ता जी, एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ता को इस नेक कार्य के लिए बधाई, कार्यक्रम मे शाहगंज के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल जी (वर्तमान वैश्य समाज जिलाध्यक्ष ) की भी उपस्थिति रही, भारी संख्या मे क्षेत्रीय जन कम्बल वितरण का लाभ प्राप्त किये, इस ठण्ड मे कम्बल वितरण जैसा पुनीत कार्य करने के लिए जेसीआई एवं ज्ञान प्रकाश सिंह जी को सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

*लालशेखर सिंह**संवाददाता**प्रकांड विद्वान पंडित आशीष द्विवेदी के साथ मार्कण्डेय महादेव का हुआ दर्शन पूजन*

Image
*सप्तपुरियों में से एक काशी से महज 30 किमी की दूरी पर स्थित मार्कंडेय महादेव का पावन धाम, जहां दर्शन मात्र से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है और शिव भक्त को लंबी आयु का वरदान मिलता है.* *मान्यता है कि एक बार नि:संतान मृकण्ड ऋषि तथा उनकी पत्नि मरन्धती को किसी ने व्यंग्य करके अपमानित किया कि बगैर पुत्र के उनका वंश नहीं बढ़ पाएगा तो उन्होंने संतान की कामना से पहले ब्रह्मा जी की तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने बताया कि उनके भाग्य को सिर्फ भगवान शिव बदल सकते हैं, फिर उन्होंने महादेव की कठिन तपस्या की और उनसे पुत्र प्राप्ति का वरदान पाया, लेकिन भगवान शिव ने साथ में यह भी कहा कि उनका पुत्र सिर्फ 12 साल तक ही जीवित रहेगा. इसके बाद उनके यहां मार्कंडेय नाम से संतान हुई. कुछ साल बीतने के बाद जब मार्कंडेय को अपनी अल्पायु के बारे में पता चला तो उसने उन्हीं महादेव के लिए तप करना शुरु किया जिनके आशीर्वाद से उनका जन्म हुआ था. फिर भगवान शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर  उन्हें महामृत्युंजय मंत्र का अखंड जप करने का निर्देश देकर उन्हें दीर्घायु प्रदान की और यमराज को 12 साल की...

स्वस्थ रहने के लिये नियमित करें आसनों एवम प्राणायामों का अभ्यास - राज यादव

Image
राजेश कुमार महाविद्यालय कोहड़े सुल्तानपुर जौनपुर में बी एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं के लिए पाँच दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे योग प्रशिक्षक राज यादव जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने छात्र, छात्राओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, ध्रुवासन, सहित तमाम आसनों एवं भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। योग के माध्यम से हम तनाव रहित और अपने व्यक्तित्व तथा चरित्र में भी सुधार लाते है। तथा चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनो द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता हैं। हम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से...

सड़क दुर्घटना में हुई मामा भांजे की मौत

Image
जौनपुर | लखनऊ वाराणसी हाईवे पर शिवापार के समीप बाइक और ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मामा, भांजे सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए | ग्राम वासियों द्वारा उनको तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया| वहां पर जख्मी व्यक्ति गोरखनाथ यादव पुत्र सोमारू यादव निवासी शिवा पार, थाना लाइन बाजार को  मृत घोषित कर दिया | और प्रियांशु यादव पुत्र मनोज यादव मोमिनपुर करंजाकला ,जौनपुर को बी,एच,यू ,ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया| इलाज के दौरान 21 दिसंबर 2023 को दोपहर में 1:30 बजे प्रियांशु की भी मृत्यु हो गई| मृत्यु की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घर वालों का रो रो कर हुआ बुरा हाल |

पौरोहित्य कार्य एक दैवीय कार्य है" - श्री महेन्द्र पाठक जी

Image
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ के निदेशक श्री विनय श्रीवास्तव आई.ए.एस व श्री जितेन्द्र कुमार आई.ए.एस. अपर मुख्य सचिव भाषा विभाग के कुशल निर्देशन में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 30 केन्द्रों पर पौरोहित्य प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। केन्द्रों में लगभग 1000 छात्र पौरोहित्य प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में जौनपुर जनपद के डॉ. तारुणीकान्त शिक्षा निकेतन, खुटहन केन्द्र पर प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति चतुर्वेदी, पं. सूबेदार उपाध्याय पूर्व प्रधानाध्यापक, प्रबंधक श्री देवेश उपाध्याय की अध्यक्षता में पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य डॉ. अखिलेश चन्द्र पाठक के द्वारा त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया।  उसी क्रम में संस्थान के मुख्य मार्गदर्शक श्री महेन्द्र पाठक ने इस सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि- पौरोहित्य कार्य एक दैवीय कार्य है। अतः सभी प्रशिक्षकों को श्रद्धा और निष्ठा के साथ इस सत्र के समापन में सहयोग करना चाहिए। संस्थान के पदाधिकारी श्री जगदानंद झा ने भी प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि - पौरोहित्य के साथ-साथ छात्रों को ज्योतिष विद्...