Posts

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (मंटू) वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह (रोनू) उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह (जिप्पू)  कोषाध्यक्ष हर्ष सिंह (बच्चा) उपकोषाध्यक्ष शुभम सिंह (दिवांशु) महामंत्री रजत सिंह (रोशन) उपमहामंत्री प्रिंस सिंह  रामलीला का शुभारम्भ दिनांक 14.10.2025 समापन 18.10.2025 रावण दहन एवं मेला 19..10.2025 भरत मिलाप 20.10.2025 निर्देशक मंडल में श्री बृजेश सिंह (दीना), मनीष सिंह (दद्दा), विनीत सिंह (मोनी) अनूप आनंद सिंह (दीपक), संदीप सिंह, संजीव कुमार सिंह (मोनू), आशीष सिंह, विनय कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।। जय श्री राम।।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

Image
जौनपुर न्यायालय के आदेश पर लाइन बाजार थाना में दर्ज हुआ एफआईआर  सरायख्वाजा थाने के मोकलपुर  निवासी अधिवक्ता मनीष यादव का मामला थार बुकिंग के नाम पर धन हड़पने का आरोप  जौनपुर । न्यायालय जौनपुर के आदेश पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड मुंबई के अध्यक्ष व निदेशक समेत स्टार मोटर्स जौनपुर के खिलाफ लाइन बाजार थाने में जालसाजी धोखाधड़ी हेराफेरी मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़ित का वाहन थार राक्स बुकिंग के नाम पर धन हड़पने का कई आरोप लगाया ।  बता दें की सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव निवासी राजमन यादव के पुत्र मनीष यादव एडवोकेट ने तीन अक्टूबर 2024 को स्टार मोटर्स  महिंद्रा ऐंड महिंद्रा पॉलिटेक्निक चौराहा जौनपुर के यहां थार रॉक्स वाहन को 21 हजार ऑनलाइन जमा कर बुक कराया था।   इन्हें मार्च  2024 में डिलीवरी देने का वादा किया गया था ,लेकिन उसके पहले उनकी बुकिंग को कैंसिल करते हुए उनके खाते में 18900 वापस कर दिए गए और 2100 रुपए काट लिए गए। जिस पर अधिवक्ता मनीष यादव एजेंसी पर पहुंचे उन्होंने कारण पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे सके और नहीं उनका क...

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी विभाग, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

Image
जौनपुर, 25 सितम्बर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के फार्मेसी विभाग में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह एवं प्रो. नरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रहरी भी हैं। सही दवा, सही मात्रा और सही समय पर उपलब्ध कराकर वे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि 25 सितम्बर को विश्वभर में फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है, ताकि समाज को फार्मेसी पेशे के महत्व से अवगत कराया जा सके। फार्मासिस्ट दवा अनुसंधान, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन, वितरण और रोगी परामर्श के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों और सार्थक पोस्टरों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में फार्मे...

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थकों ने जरूरतमंदों के बीच जन्मदिवस मनाकर दिया समाज में नया संदेश

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स दिव्यांगों एवं वृद्धाआश्रम में केक काटकर मनाया गया जन्मदिवस रेलवे स्टेशनों पर दिए गए 5 व्हीलचेयर, रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में लगवाया इनवर्टर, 2 बैट्री, वृद्धाआश्रम में दिया डीप फ्रीजर एवं रोज प्रयोग होने वाली जरुरी वस्तुए।  जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थकों ने मंगलवार को उनका जन्मदिवस रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों के साथ और सुक्खीपुर में स्थित वृद्धाआश्रम में केक काटकर मनाया। उनके जन्मदिन पर उन्होंने दिव्यांगजनों की सरल, सुगम रेल यात्रा के लिए जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, जौनपुर जंक्शन पर दो व्हीलचेयर, जफराबाद पर एक, जलालगंज पर एक तथा मड़ियाहूं में एक व्हीलचेयर दिया ताकि दिव्यांगजनों को स्टेशन पर आने-जाने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों की जरूरत के मुताबिक दो इनवर्टर, बड़ी बैट्री दिया तथा बच्चों को लंच पैकेट भी बंटवाया गया।  वहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थक वृद्धाआश्रम पहुंचे...

नवरात्रि के पवित्र महीने में चेयरमैन रामपुर व अधिशासी अधिकारी व थानाध्यक्ष रामपुर का प्रशंसनीय व सराहनीय कदम*

Image
* जौनपुर के रामपुर में चेयरमैन विनोद जायसवाल, अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह और थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने नवरात्रि के पवित्र महीने में एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में मांसाहार की सभी दु कानें, जैसे कि मीट, मछली और मुर्गा की दुकानें, पूरे नवरात्रि अवधि में बंद रखने का निर्णय लिया है। चेयरमैन विनोद जायसवाल ने कहा, "नवरात्रि के पवित्र महीने में हम सभी को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इसीलिए हमने मांसाहार की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है, जिससे शांति और सौहार्द बना रहे।" थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा, "हमें चेयरमैन रामपुर के साथ मिलकर इस निर्णय को लागू करने में खुशी होगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी दुकानें बंद रहें और नवरात्रि के पवित्र महीने में शांति और सौहार्द बना रहे।" इस निर्णय की क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्रशंसा की है और इसे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। नगर पंचायत ने पशु कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ...

थानाध्यक्ष विनोद कुमार के आने पर चोरों माफियाओं में दहशत

Image
जौनपुर रामपुर थाना के नए थानाध्यक्ष   विनोद कुमार के आने पर चोरो व माफियाओं में दहशत चोर और माफिया क्षेत्र छोड़ कर कर गए बाहर पलायन क्षेत्र में बना चर्चा का बिसय थाना  क्षेत्र के आम जन मानस चैन की नीद  रात में अपने घरों में आराम से सो रहे है क्षेत्र में जगह जगह लोग थाना अध्यक्ष  विनोद कुमार का कर रहे सराहना  परानपुर निवासी दयाशंकर यादव गोरापट्टी निवासी संदीप प्रजापति असवा लालजी मिश्र सहाद्तपुर शंभू तिवारी कोदेला निवासी कमलेश पांडेय ने कहा कि जब से थाना अध्यक्ष विनोद कुमार आए है तब से चोरों बदमाशो में दहशत है आय  दिन हो रही चोरी लूट छिनैती पर लगा अंकुश थाना अध्यक्ष  विनोद कुमार का कहना है की थाने केअंदर दलालो के लिए कोई जगह नहीं है यह थाना परिसर दीन दुखियों व गरीबों के लिए है  न की दलालों के लिए थाने के अंदर कोई दलाल दलाली करते पकड़ा गया तो उसकी खैर नहीं उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही  की जाएगी

समाजसेवी स्व. सुभाष चंद्र यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

Image
जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन के प्रांगण में सोमवार को समाजसेवी स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर भव्य भंडारे का आयोजन प्रजापति समाज के जौनपुर जिला अध्यक्ष राहुल प्रजापति ने बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके सुपुत्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव ने फीता काटकर किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और देर शाम तक हजारों लोगों की भीड़ प्रसाद ग्रहण करने के लिए लगी रही। लगभग एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्व. यादव को श्रद्धांजलि दी। भंडारे के दौरान वातावरण पूरी तरह से धार्मिक, सामाजिक और भक्ति भाव से सराबोर रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. सुभाष चंद्र यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सदैव समाज में जरूरतमंदों की सहायता और जनहित कार्यों में आगे रहते थे। गरीब परिवारों की मदद करना, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग देना तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाना उनकी पहचान रही। अपने मिलनसार स्वभाव और सहयोगी प्रवृत्ति के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। लोगों ने कहा...