मगई नदी में डूबने से अधेड़ महिला की मौत।

          ब्यूरो पी पाण्डेय मुहम्मदाबाद  यूसुफपुर (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव की रहने वाली जया देवी पत्नी रासबिहारी बिंद उम्र लगभग 40 वर्ष की मगई नदी में डूबने से मौत हो गई ।इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी के तट पर मछली मारने वालों ने मृतका के घर सूचना दिया। सूचना पाकर गांव सहित काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को खोजने लगे। खोजबीन में मृतका की लाश मिली। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली मुहम्मदाबाद को दिया। मौके पर सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा और एस एस आई राजीव त्रिपाठी सदल बल मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।इस संबंध में मृतका के जेठ रमाशंकर बिंद पुत्र बालकिशुन बिंद ने थाने में लिखित तहरीर दिया है। मृतका के जेठ रमाशंकर बिंद ने बताया कि अभी हाल में 2 दिन पहले मृतका के पति रासबिहारी बिंद बाहर कमाने चले गए । मृतका के पास एक पुत्र और और दो पुत्रियां हैं। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने शव को कोतवाली लाकर उचित कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम  भेज दिया। घटना सुबह लगभग साढ़े सात बजे की बताई जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*