हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुई बैठक।


ब्यूरो पी पाण्डेय।

मुहम्मदाबाद यूसुफपुर ( गाज़ीपुर)। स्थानीय नगरपालिका अंतर्गत कैंप कार्यालय में हिंदी पत्रकार दिवस के अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मुहम्मदाबाद के एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई अध्यक्ष रामविलास पांडे ने किया। तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सचिव ब्रह्मानंद पांडे ने पत्रकारिता दिवस पर अपनी बात करते हुए यह बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस हर साल 30 मई को मनाया जाता है। दरअसल इसे मनाने की वजह यह है कि इसी दिन साल 18 26 में हिंदी भाषा का पहला अखबार "उदंत मार्तंड" प्रकाशित होना शुरू हुआ था ।उसका प्रकाशन तत्कालीन कलकत्ता शहर से आरंभ किया गया था । पंडित जुगल किशोर शुक्ला ने इसका आरंभ किया । इसके प्रकाशक और संपादक दोनों  जुगल किशोर थे।वे पेशे से वकील भी थे।
       बताया जाता है कि इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सभी सदस्य उपस्थित थे । इस सभा की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामविलास पांडे ने किया। साथ में उपस्थित लोगों ने मीडिया प्रभारी दया शंकर दुबे, पूर्व तहसील अध्यक्ष रितेश कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण पाठक, महामंत्री ब्रह्मानंद पांडे, संरक्षक दयाशंकर दुबे ,तहसील संगठन मंत्री प्रदीप कुमार पांडे, प्रवक्ता सोमदत्त सिंह कुशवाहा व सदस्य में मो तौकीर, अभिषेक कुमार तिवारी ,प्रेम शंकर कुशवाहा ,अंगद दुबे उपस्थित थे। उपस्थित पत्रकारों ने इस अवसर पर अपनी बात कही तथा हिंदी पत्रकारिता के महत्व को समझाया ।अंत में उपस्थित पत्रकारों को सभा अध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन