पेयजल व सड़कों पर जल जमाव से निजात के लिए की गई तैयारी।

 
ब्यूरो पी पाण्डेय।
मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद  अपने समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नगर में जलजमाव एवं पेयजल की स्थिति को सुदृढ़ एवं सुचारू रूप से कायम रखने के लिए पूरी तरह अलर्ट मूड में है।                 बताया जाता है कि नगर में कुल 11 बड़े नाले हैं। जिनकी लंबाई 16 किलोमीटर है। इन सभी नालों को मानसून को देखते हुए सफाई करा दिया गया है ।नगर पालिका क्षेत्र में दो जगहों पर जल जमाव होने के चलते वहां पर पंपिंग सेट से लगाया गया है। जिसके द्वारा वहां जल निकासी की प्रक्रिया चालू करा दिया जाएगा ।इसके साथ ही आपातकाल में एक पंपिंग सेट को स्टॉक में मौजूद रखा गया है। इसके साथ ही जल आपूर्ति के लिए नगर पालिका क्षेत्र में कुल 5 पंप है ।जिसके माध्यम से पूरे नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन सुचारू रूप से किया जाता है।
 अधिशासी अधिकारीवीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि यदि कहीं भी जलजमाव या पेयजल की समस्या है तो नगरवासियों की सूचना पर तत्काल वहां पर प्रभावी कार्यवाही कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन