नवनिर्मित फायर स्टेशन का किया गया निरीक्षण।


ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।
 मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाज़ीपुर)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ग्राम परसा के समीप फायर स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण शासन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जिसकी ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक आवश्यकता थी। बताते चलें कि जब फसलों की कटाई और मडाई का काम आरंभ होता है तो आगजनी की घटना प्रायः सुनने को मिलती है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा परसा गांव के नजदीक फायर ब्रिगेड स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।इस संबंध में उप जिला अधिकारी हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी श्याम बहादुर सिंह, तथा तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने इस स्थान एवं भवन का निरीक्षण किया ।इसके अंतर्गत उपस्थित लिपक ने बताया कि फायर स्टेशन  में 24 कमरे आरक्षीयों के ,दो अधिकारियों के तथा एक कार्यालय का कमरा बन रहा है। क्षेत्राधिकारी श्याम  बहादुर सिंह तथा उप जिला अधिकारी हर्षिता तिवारी द्वारा जांच किया गया और कार्य की प्रगति देखी गई ।इस संबंध में बताते हुए लिपिक वीरेंद्र चौरसिया ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने अपनी ओर से उसे जांचा और उन्हें यह संतुष्टि हुई कि कार्य अच्छी तरह से जारी है। उपस्थित अधिकारियों ने उपस्थित अन्य श्रमिकों से भी पूछताछ की।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*