उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख शांति की कामना।


ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।

मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाजीपुर)। सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ के अंतर्गत आज नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को सोमवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्घ्य  दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का धूमधाम से संपन्न हुआ।
 सुबह व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देने  के बाद पारण किया। तड़के सुबह  उप जिला अधिकारी हर्षिता तिवारी ,क्षेत्राधिकार श्याम बहादुर सिंह और तहसीलदार विजय प्रताप सिंह द्वारा बच्छल का पूरा ,सेमरा ,शेरपुर घाट, परसा मनसा घाट, मगई नदी घाट, वीरपुर घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा गया। सूर्य उपासना के पहले अर्घ्य की अपेक्षा उदयमान सूर्य को अर्घ्य के समय भीड़ काफी थी।
         बताया जाता है की दुसरे अर्घ्य के समय  महिलाओं का सुबह लगभग 3 बजे से ही घाटों पर जाना आरंभ हो गया ।इसके साथ ही सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ का चिर परिचित गीत गाते" कांच ही बांस के बहंगिया,बहगीं लचकती जाय "के साथ ही महिलाओं ने गंगा घाटों पर पहुंचना आरंभ कर दिया ।महापर्व का उत्साह नदियों ,तालाबों के किनारे देखा गया ।आज सोमवार की सुबह  व्रती महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा घाटों के किनारे महिला कांस्टेबल तथा पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी लगी थी। भीड़ रविवार की अपेक्षा अधिक थी। शाहनिंन्दा चौकी प्रभारी को कृष्ण प्रताप सिंह को महादेवा घाट पर श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस कांस्टेबलों द्वारा गंगा के किनारे नाव पर भी चक्रमण करते देखा गया।  उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी तथा क्षेत्राधिकार श्याम बहादुर सिंह एवं तहसीलदार विजय प्रताप सिंह को भी पूजा के दौरान पेट्रोलिंग करते देखा गया। आज सुबह उदमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान समाप्त हुआ। व्रती महिलाओं ने गंगा घाट के किनारे ही प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। महादेवा से होकर गंगा घाट बच्छलपुर के किनारे लोगों की काफी भीड़ थी जिसके कारण 31 राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्रती महिलाओं को जाने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ ही उदमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए महिलाओं ने छठ पर्व का समापन किया। अर्थात क्षेत्र में छठ पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन