ब्रेकिंग न्यूज़**लाइन बाजार थाने की बाहर खड़ी थानेदार की गाड़ी हुई चोरी*
*ब्रेकिंग न्यूज़*
लाइन बाजार थाने के बाहर से थानेदार की गाड़ी चोरी लगभग 30 नवंबर 2022 बुधवार को दिन में लगभग 3:30 पर थानेदार की गाड़ी को चोर चुराने में सफल रहे, लाइन बाजार की गाड़ी थाने से हुई चोरी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जैसा की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है, कि चोर बड़े ही धड़ल्ले से थाने के बाहर से गाड़ी को ले जाने में सफल रहे हैं, कहीं ना कहीं लाइन बाजार थाने की बड़ी लापरवाही कही जा सकती है, लाइन बाजार थाने के लिए एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है वैसे तो यूपी पुलिस लगातार सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन इस बार माजरा कुछ और ही है *आखिर पुलिस कर क्या रही है ? जब स्वयं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो जनता को क्या सुरक्षा प्रदान करेगी बुधवार की दोपहर 3:38 पर गाड़ी हुई चोरी अब तक कुछ पता नहीं चला है और ना ही लाइन बाजार उनके आला अधिकारी बात करने के लिए तैयार हैं और ना ही मीडिया के सामने कोई बयान दे रहे हैं क्या यह पुलिस की बड़ी लापरवाही कही जा सकती हैं ?* 24 घंटे बीत चुके हैं किंतु गाड़ी का कुछ पता नहीं है क्या चोर पुलिस को खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं ? आखिर कैसे हुई पुलिस की गाड़ी चोरी क्या कर रही थी पुलिस प्रशासन ? कई सवाल खड़ी कर रही है सरकारी गाड़ी जो की चोरी हो गई है लाइन बाजार पुलिस की सरकारी गाड़ी चोरी की बात से बैकफुट पर नजर आ रहा है। अब देखना यह है कि आगे इनके आला अधिकारी करते क्या हैं क्या वह गाड़ी मिलेगी क्या जनता पुलिस प्रशासन पर विश्वास करे बहुत सारे सवाल लाइन बाजार थाना के सामने खड़े हैं अब देखना यह है कि कब तक गाड़ी बरामद की जाती है और लाइन बाजार एसओ और इन के आला अधिकारी मीडिया से बात करते हैं या नहीं।
रिपोर्ट - सृजन "बाबा"
Comments
Post a Comment