नेत्र प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का होगा आयोजन।

         


गाजीपुर। स्थानीय जनपद के विकास खंड मुहम्मदाबाद अंतर्गत मौजा नसीरपुर कला स्थित माता महाकाली मंदिर यूसुफपुर परिसर में आगामी 11 दिसंबर 2022 को नेत्र प्रशिक्षण व जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए माता महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश उर्फ मुकेश जी ने बताया कि आने वाली आगामी 11 दिसंबर को मंदिर परिसर में ही नेत्र प्रशिक्षण व जांच शिविर का आयोजन किया गया है ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम दिसंबर के महीने में ही रखा गया है ।इसके अंतर्गत निशुल्क मोतियाबिंद का सफल इलाज व आंख से संबंधित अन्य रोगों की भी जांच होगी ।यह नेत्र शिविर का आयोजन अंधता निवारण समिति के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर के द्वारा आयोजित है। इसमें पिछले वर्ष लगभग 200 लोगों के आंखों की जांच की गई थी और आवश्यकता अनुसार पीड़ित रोगियों को ऑपरेशन भी किया गया था ।निशुल्क चश्मा का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 300 लोगों की जांच तथा ऑपरेशन की आशा है। इस आयोजन में जिला के आई सर्जन डॉक्टर ए के राय तथा स्थानीय मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आंख चिकित्सक अभिनेश कुमार भी उपस्थित होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन