सीएम से लगाई अवैध निर्माण रोकवाने की गुहार

जौनपुर । शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नखास गोमती नदी के किनारे दबंग लोग जबरदस्ती अवैध निर्माण करा रहे हैं। पीडीत ने मुख्यमंत्री, डीएम एसपी से मदद की गुहार लगाते हुए निर्माण का रोकने की मांग की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश वर्मा ,महेंद्रनाथ सेठ, प्रदीप कुमार नखास में गोमती नदी के किनारे   रजिस्ट्री कराई हुई जमीन है। जिस पर रजिस्ट्री के आधार पर कब्जा सभी का है। लेकिन विवाद के चलते मामला को न्यायालय में लंबित है लेकिन इधर चुनाव को देखते हुए दबंग किस्म के लोग उस जमीन पर अवैध निर्माण कार्य करा रहे हैं और मौके पर जाकर पीड़ित पक्ष के लोग काम को रोकना चाहा तो उसको मारने पीटने के लिए धमका रहे हैं ।  कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर काम रोका था ,जैसे ही वह वापस चली गई फिर से दबंग लोग का काम शुरू करा दिया है, जिसके चलते पीड़ितांें ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व  पुलिस महानिदेशक डीएम एसपी को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण का रोकने के साथ दबंगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है इस बारे में महेंद्र नाथ सेठ का कहना है कि हमारे परिवार के चार लोगो की रजिस्ट्री जमीन पर दबंग किस्म के लोग कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन भी कोई सहयोग नहीं कर रहा है। सीएम व पुलिस महानिदेशक से मदद की गुहार लगाई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*