क्या डॉक्टर चित्रलेखा सिंह दे रही हैं माया टंडन को सीधी टक्कर?
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जौनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज़ होने के लिए भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दिन रात एक कर दिया है। बसपा से माया टंडन, भाजपा से मनोरमा मौर्या तो आम आदमी पार्टी से डॉक्टर चित्रलेखा सिंह और सपा की प्रत्याशी ऊषा जायसवाल लगातार जनसंपर्क कर जनता जनार्दन की चौखट पर दस्तक दे रही हैं। इस बार नगर पालिका परिषद का चुनाव जीतना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होगा। भाजपा, सपा के पास कार्यकर्ताओं की लंबी चौड़ी फ़ौज है तो वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर चित्रलेखा सिंह खुद एक जाना माना चेहरा है। कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान लगा रही है। अभी तक के चुनावी माहौल को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर चित्रलेखा सिंह काफ़ी बेहतर परफॉर्मेंस करती दिख रही है।
Comments
Post a Comment