पान की गुमटी राख, 26 हजार की क्षति

जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र स्थित तिवारी पान भंडार की दुकान में   आग लग गई। बाजारवासियों ने कड़ी मेहनत की लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके जिससे गुमटी जलकर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार करीब 20 हजार का सामान जलकर राख हो गया। वहीं नगद छः हजार रुपए भी जल गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।  सुल्तानपुर गांव निवासी मुन्ना तिवारी तंबाकू, सिगरेट, पान मसाले की दुकान चलाते हैं। मंगलवार देर रात दुकान में आग लग गई। संदीप जायसवाल ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान के अंदर आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। गुमटी के अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। अंदर धुंआ और आग होने के कारण कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान राख हो चुका था। मुन्ना तिवारी का कहना है कि आग में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। दुकान के अंदर बिजली का कनेक्शन नहीं था।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन