दो युवकों पर बिजली गिरी , एक की मौत

जौनपुर। जिले के महराजगंज  क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया है ।घटना के समय दोनों टीन सेट के घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गोंदालपुर निवासी 40 वर्षीय समरजीत पुत्र रामजस अपने पड़ोसी 35 वर्षीय विनोद यादव पुत्र रामप्रसाद के घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक तेज बारिश होने लगी तो दोनों बगल स्थित टीन सेट के घर में चले गये जहा तेज बारिश और बादल के साथ आकाशी बिजली गिरी  जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गये।  शोर सुनकर मौैके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहा डॉक्टरों ने समरजीत को मृत घोषित कर दिया वही विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन