भक्ति और श्रद्धा के साथ सम्मिलित हो रहे हैं शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालु


जौनपुर माता विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में 19 जून से आरंभ पंच कुंडी शतचंडी महायज्ञ व संगीत मय राम कथा मे दूर-दूर से आकर श्रद्धालु व भक्तगण हवन में भागीदारी कर रहे हैं| विद्वान ब्राह्मणों द्वारा चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ व संगीत मय राम कथा मे निरंतर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है| 24 जून शनिवार को रामकथा में श्री रामचंद्र जी और माता जानकी के विवाह उत्सव का कथा होना है| जिसमें मनमोहक झांकी व विवाह उत्सव की तैयारी सुबह से ही चल रही है जनपद के सामाजिक व माननीय लोगों का निरंतर आवागमन चल रहा है यज्ञाचार्य रविंद्र द्विवेदी द्वारा बताया गया कि पिता द्वारा बस आशीर्वाद ही प्राप्त होता है| माता करुणामई होती है माता की ममता असीमित होती है, माता के इस यज्ञ में जितने भी श्रद्धालु सच्चे हृदय से जुड़ रहे हैं, अथवा जुड़े हुए हैं माता रानी सबकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करेंगी|

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*