सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा ली गयी


 जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गाँधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन 19 और 20 अगस्त को शनिवार और रविवार के दृष्टिगत केन्द्र सरकार कार्यालयों में अवकाश होने कारण 18 अगस्त को ही सद्भावना दिवस के रूप मनाया गया। खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी  ड़ा. रमेश चंद्रा के निर्देशन में सद्भावना दिवस पर प्रतिज्ञा ली गयी। सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करने और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देने के ध्येय से लोगों ने प्रतिज्ञा लेकर सद्भावना दिवस मनाया। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी ड़ा. मसूद अहमद खान ने सभी को सद्भावना की शपथ दिलाई।  ड़ा. सुधाकर चैहान, ड़ा. फिरदौस,स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अजय सिंह बीपीएम सुजीत मौर्या राहुल यादव राम मिलन यादव शैलेश मौर्या, गुलाब यादव,आदि लोग उपस्थित

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*