हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन


जौनपुर । दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता सतीश चंद्र सिंह निवासी ग्राम हरायपुर थाना लाइन बाजार पर पड़ोसी द्वारा हमले से आक्रोशित अधिववक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की घोर निंदा की तथो बंदियों की वैन रोक दिया। अधिवक्ता की दरखास्त पर संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ उपाध्याय व मंत्री अनिल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रस्ताव लिखकर हमलावरों के खिलाफ रपट दर्ज करने एवं कानूनी कार्रवाई की मांग किया। अधिवक्ता सतीश संघ के गेट पर अनशन पर बैठ गए। वकीलों ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।अधिवक्ता सतीश चंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर संघ ने पुलिस अधीक्षक को प्रस्ताव लिखा कि अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से संघ को अवगत कराया है कि नाली के विवाद को लेकर 22 को सुबह कोर्ट आते समय अधिवक्ता के पड़ोसी लाइसेंसी रिवाल्वर,लाठी डंडा लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली गलौज करते हुए गला दबा दिए। अधिवक्ता चिल्लाते हुए घर में भागा तब हमलावर घर में घुसकर उन्हें मारने पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव करने पर जान बची। अधिवक्ता के रुपए हमलावरों ने छीन लिए और कहे की थाने पर शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे।   दिवाकर राय,अवधेश सिंह, सुभाष चंद्र यादव, अजीत सिंह , मनीष सिंह,घनश्याम यादव, रण बहादुर यादव, धीरेंद्र उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, सुरेंद्र प्रजापति, उस्मान अली, राज सेठ आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन