पांच दिवसीय श्री हनुमत कथा चौकिया धाम में



   जौनपुर। जौनपुर के श्री चैकिया धाम के निकट  स्थित मैदान मे आगामी 6 से 10 अक्टूबर को अपराह्न  2 बजे  से शाम  5 बजे तक श्री हनुमत कथा शुरू होगी ।  जिसके कथा व्यास पं0 आचार्य रामचंद्र दास (उत्तराधिकारी श्री तुलसीपीठ न्यास चित्रकूट धाम)   के मुखारविन्द से श्रवण का  जनपद मे पहली बार अवसर प्राप्त होगा  ।    इस कथा मे संत समागम भी रखा गया है जिसमे देश विदेश के ख्याति प्राप्त संत भी आने वाले है । कथा मे  जिले की प्रमुख हस्तियो एव यजमान की उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है ।इसमे  भव्य  कलश यात्रा  5 अक्टूबर  प्रातः 10 बजे व 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर कथा तथा 11अक्टूबर को भण्डारे महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी ।जनपद मे यह कार्यक्रम उच्च स्तरीय  व्यवस्था  से सम्पन्न होने जा रहा है जो  जनपद मे इतिहास बनेगा ।   कथा मे जगतगुरू रामभदराचार्य और शिष्य  पं 0 धीरेन्द्र शास्त्री भी   उपस्थित होगे । कार्यक्रम के आयोजक  एवं अध्यक्ष   विनय त्रिपाठी   महंत चैकिया धाम  ने उक्त जानकारी दी है ।  माॅ श्री   शीतला कार्य  समिति के बैनर तले श्री हनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के समिति मे संजय श्री माली (कोषाध्यक्ष), उपाध्यक्ष अनिल सोनकर , व अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस आयोजन मे शामिल है ।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन