*स्वास्थ्य महकमा की बढ़ी चिंता, 150 के करीब पहुंचे डेंगू मरीज*


भदोही। स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद भी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 149 हो गयी है। विभाग के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों की निगरानी रैपिड रेस्पांस टीम द्वारा किया जा रहा है। जिले में फिलहाल संदिग्ध मरीजों की संख्या 307 है। बीते साल डेंगू के 101 मरीज मिले थे।
भदोही जनपद में बीते साल की अपेक्षा इस साल तेजी से डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
 बीते साल जिले में 101 मरीज मिले थे, लेकिन इस साल अब तक 149 मरीज मिल चुके हैं। औराई, सुरियावां, भदोही ब्लाक क्षेत्र से छह व्यक्तियों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। आंकड़ों की बात करें तो बीते साल की अपेक्षा इस साल 48 अधिक डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
 जिले में डेंगू के बढ़ते केस स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। 
जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आयी है। सभी मरीजों की स्थित सामान्य है। इनकी निगरानी हर दिन आरआरटी द्वारा किया जाता है।।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन