*बिजली विभाग ने 30 लाख बकाया वसूला*


भदोही। जिले के भदोही और ज्ञानपुर उपखंड से जुड़े फीडरों के अवर अभियंताओ के नेतृत्व में बिजली विभाग की तरफ से चेकिंग अभियान चला। 
जिसमें 30 लाख रुपये की बकाया वसूली हुई।
भदोही के हरीरामपुर फीडर के सरोई और दुलमदासपुर गांव में बिजली विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। अवर अभियंता दीपक दुबे के नेतृत्व में सघन चेकिंग कर एक लाख 65 हजार बकाया वसूला गया। पांच लोगों को नया कनेक्शन दिया जबकि छह का लोड बढ़ाया गया। बकाएदारों को समय से बिल जमा करने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि अभियान में 30 लाख राजस्व की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि बकाया बिल जमा करने में उपभोक्ता दिलचस्पी नहीं ले रहे।
 जिससे लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो पा रही है।।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*