*चौरी के परसीपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बदहाल*


*(जिम्मेदारों के ध्यान न देने से यात्रियों की परेशानी)*
भदोही। आजादी आंदोलन काल में क्रांतिकारियों का केंद्र रहा चौरी के परसीपुर रेलवे स्टेशन बदहाली के दौर से गुजर रहा है। स्टेशन पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिससे यात्रियों को मूलभूत जैसी बैठने की सुविधाएं नही मिल पा रही हैं और जमीन पर ही बैठ कर समय गुजार रहे हैं। जिम्मेदारों के ध्यान न देने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।बता दें कि वाराणसी-जंघई रेलखंड पर भदोही के बाद परसीपुर रेलवे स्टेशन आता है। यहां पर कुछ महीने पूर्व आरक्षण केंद्र भी खोल दिया गया। इससे यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, हालांकि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पानी, बिजली शौचालय, सफाई, बैठने के लिए बेंच तक सही नहीं है। जो मौके पर है वह भी टूटा पड़ा हुआ है। आधुनिकीकरण के तहत भदोही, ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जहां पेयजल की बेहतर व्यवस्थाएं है। वहीं यहां दोनों प्लेटफार्म पर लगे हैंडपंप एक-एक साल से खराब है। प्लेटफार्म पर 24 लाइट लगी है। प्लेटफार्म एक की लाइट बंद है, जिससे रात में यात्रियों को दिक्कत होती है। सन 1900 में मुंबई महाधिवेशन के दौरान जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया तो समूचा देश जल उठा। ऐतिहासिक स्टेशन पर सुविधाओं की कमी होना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के केंद्र बिंदु रहे स्टेशन की समस्याओं पर विभाग को गंभीरता दिखानी चाहिए।।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*