*25 लाख रूपए की अवैध शराब का नियमानुसार कराया गया नष्टीकरण*

-----------------------------
*धनंजय राय ब्यूरो रिपोर्ट/जन धमाका टाइम्स*
भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही डा0 मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशानुसार जनपद में माल निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम थाना सुरियावां द्वारा कुल 10 अभियोगों में जब्त/बरामद अवैध शराब मात्रा 5017 (पाँच हजार सत्तरह) लीटर जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपए को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जनपद भदोही के आदेश के अनुपालन में जोधराज तालाब, कस्बा सुरियावां पर नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
उक्त बरामदशुदा माल के नष्टिकरण  हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा श्री कृपा शंकर पाण्डेय अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, श्री वीरेंद्र कुमार वर्मा सहायक अभियोजन अधिकारी को नामित किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्यवाही के दौरान श्री कृपा शंकर पाण्डेय अपर उप जिला मजिस्ट्रेट, श्री वीरेंद्र कुमार वर्मा सहायक अभियोजन अधिकारी, श्री अजय कुमार चौहान क्षेत्राधिकारी व श्री विनोद दुबे थानाध्यक्ष सुरियावां उपस्थित रहें।।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*